Begin typing your search above and press return to search.

टेनिस

तलाक की खबरों के बीच पति शोएब ने सानिया मिर्जा को दी जन्मदिन की बधाई

स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा आज अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं।

तलाक की खबरों के बीच पति शोएब ने सानिया मिर्जा को दी जन्मदिन की बधाई
X
By

Pratyaksha Asthana

Updated: 15 Nov 2022 10:33 AM GMT

भारत की स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा आज अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर अन्य लोगों समेत सानिया के पति पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक ने भी उन्हें बधाई दी हैं।

बता दें पिछले कुछ समय से सानिया और शोएब मलिक सुर्खियों में बने हुए हैं। दरअसल, खबरों के मुताबिक दोनों जल्द ही एक दूसरे से तलाक लेने वाले हैं, हालाकि दोनों ने अभी तक इस बात को लेकर कोई बयान नहीं दिया हैं।

इन तलाक की खबरों के बीच शोएब ने सानिया को सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर करते हुए विश किया। इस तस्वीर में शोएब और सानिया एक दूसरे की ओर बड़े प्यार से देख रहे हैं और इस तस्वीर को शेयर करते हुए शोएब ने कैप्शन मे लिखा, "सानिया मिर्जा आपको जन्मदिन की शुभकामनाएं। आपके स्वस्थ और खुशहाल जीवन की कामना। दिन का पूरा आनंद लें।"

शोएब की पोस्ट के बाद बहुत सारे लोग अपनी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। स्टार जोड़ी के प्रशंसकों का कहना है कि यह इस बात का प्रमाण था कि इस जोड़ी के बीच सब कुछ ठीक चल रहा है।

सोशल मीडिया पर एक प्रशंसक ने लिखा, "आप लोगों को एक साथ देखकर वाकई खुशी हुई। अफवाहें फैलाने वाले सभी लोगों के लिए एक शानदार शटअप कॉल।" गौरतलब हो कि मीडिया में चल रही तलाक की खबरों के बाद दोनों के एक साथ एक टॉक शो होस्ट करने की भी जानकारी सामने आई हैं।

बता दें सानिया और शोएब 2010 में शादी के बंधन में बंधे थे, दोनों का एक 4 साल का बेटा भी है, जिसका नाम उन्होंने इजहान रखा हैं।

Next Story
Share it