Begin typing your search above and press return to search.

टेनिस

चोटिल रोहन बोपन्ना नॉर्वे के खिलाफ डेविस कप मुकाबले से हटे

अभी यह देखा जाना बाकी है कि बोपन्ना के स्थान पर साकेत मायनेनी को युगल मुकाबले के लिए चुना जाता है या नहीं

Rohan Bopanna
X

रोहन बोपन्ना

By

Bikash Chand Katoch

Published: 10 Sept 2022 6:19 PM IST

दिग्गज युगल विशेषज्ञ रोहन बोपन्ना घुटने की चोट के कारण नॉर्वे के खिलाफ भारत के आगामी डेविस कप टेनिस मुकाबले से हट गए।

भारत 16 और 17 सितंबर को नॉर्वे में डेविस कप के मुकाबले खेलेगा। टीम के अन्य सदस्य सुमित नागल, रामकुमार रामनाथन, प्रजनेश गुणेश्वरन, युकी भांबरी और मुकुंद शशिकुमार हैं।

बोपन्ना ने ट्विटर पर लिखा, '' देश के प्रतिनिधित्व को लेकर मेरे निरंतर प्रेम और समर्पण के बीच इस सप्ताह मुझे नॉर्वे के खिलाफ डेविस कप मुकाबले से हटने का मुश्किल फैसला करना पड़ा। मेरे घुटने में सूजन है और मुझे फिर से प्रतिस्पर्धा शुरू करने से पहले आराम करने की सलाह दी गई है।''

अभी यह देखा जाना बाकी है कि बोपन्ना के स्थान पर साकेत मायनेनी को युगल मुकाबले के लिए चुना जाता है या नहीं। मायनेनी ने हाल ही में चैलेंजर स्तर पर युकी भांबरी के साथ सफल जोड़ी बनाई है और इसी साल युकी भांबरी के साथ 4 चैलेंजर ख़िताब जीते है।

Next Story
Share it