Begin typing your search above and press return to search.

टेनिस

डेफ ओलंपिक - पृथ्वी और धनजंय की जोड़ी ने टेनिस के युगल वर्ग में जीता रजत पदक

पृथ्वी और धनजंय की जोड़ी को फाइनल में फ्रांस के मिकाइल एलिक्स लौरेंट और विनसेंट नोवेली की जोड़ी से 6-7(5), 2-6 से शिकस्त मिली

Prithvi Sekhar & Dhananjay Dubey Tennis
X

धनजंय दुबे और पृथ्वी शिखर 

By

Amit Rajput

Updated: 13 May 2022 3:47 PM GMT

ब्राजील के कैक्सियस दो सुल में चल रहे डेफ ऑलंपिक्स में शुक्रवार के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आयी। जहां भारत के पृथ्वी शिखर और धनजंय दुबे ने टेनिस के युगल वर्ग में देश के लिए पहला रजत पदक जीता। पृथ्वी और धनजंय की जोड़ी को फाइनल में फ्रांस के मिकाइल एलिक्स लौरेंट और विनसेंट नोवेली की जोड़ी से 6-7(5), 2-6 से शिकस्त मिली। इस हार के कारण भारतीय जोड़ी को रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

पृथ्वी और धनजंय की जोड़ी ने पूरे टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन किया था। उन्होंने इस टूर्नामेंट के दौरान कई दिग्गज खिलाड़ियों को मात दी। उन्होंने क्वार्टरफाइनल में निकोलस सर्ज और मैक्सिम सांचेज को 6-0, 6-1 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया था। पृथ्वी और धनंजय ने फाइनल में पहुंचने के लिए अर्जेंटीना के माटेओ जीसस और निकोलस गुस्तावो को 6-4, 6-0 से हराया। फाइनल में सभी को उम्मीद थी कि दोनों देश के लिए स्वर्ण पदक जरूर जीतेंगे। लेकिन उनके निराशाजनक प्रदर्शन से देश को झटका जरूर लगा लेकिन रजत पदक जीतने की भी देश को खुशी हुई।

पृथ्वी शिखर का डेफ ओलंपिक में यह दूसरा पदख है। इसके पहले उन्होंने साल 2017 में उन्होंने अपने जोड़ीदार जफरीन शेख के साथ मिलकर देश के लिए कास्यं पदक जीता था। इसके अलावा पृथ्वी इस साल डेफ ओलंपिक की ओपनिंग सेरेमनी में देश के ध्वजारोहक भी थे। वहीं अगर हम भारत की बात करें तो अब तक इस साल डेफ ओलंपिक में सात स्वर्ण, एक रजत और चार कांस्य पदक सहित 12 पदक जीते हैं।

Next Story
Share it