Begin typing your search above and press return to search.

टेनिस

Australian Open: खिताब जीतने से चूकीं सानिया-रोहन की जोड़ी

भारतीय जोड़ी को ब्राजील की जोड़ी ने 7-6, 6-2 से मात दी। इस हार के साथ ही सानिया का आखिरी ग्रैंड स्लैम का सफर समाप्त हो गया हैं।

Australian Open: खिताब जीतने से चूकीं सानिया-रोहन की जोड़ी
X
By

Pratyaksha Asthana

Updated: 29 Jan 2023 7:04 AM GMT

भारतीय स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्ज़ा का आखिरी ग्रैंड स्लैम जीतने का सपना अधूरा रह गया। सानिया मिर्ज़ा और रोहन बोपन्ना की मिश्रित जोड़ी को ऑस्ट्रेलियाई ओपन के फाइनल मुकाबले में ब्राजील के को स्टेफनी और मातोस से हार मिली। भारतीय जोड़ी को ब्राजील की जोड़ी ने 7-6, 6-2 से मात दी।

इस हार के साथ ही सानिया का आखिरी ग्रैंड स्लैम का सफर समाप्त हो गया हैं।

6 बार की ग्रैंड स्लैम विजेता सानिया अपना आखिरी ग्रैंड स्लैम भी जीत कर इतिहास रचना चाहती थी, लेकिन आपने जोड़ीदार बोपन्ना के साथ वह ऐसा करने में सफल नहीं हो पाई। सानिया ने 2 बार ऑस्ट्रेलियाई ओपन का खिताब अपने नाम कर चुकी हैं। 2009 में उन्होंने मिश्रित युगल और 2016 में महिला युगल का खिताब जीता था।

मैच खत्म होने के बाद सानिया अपने आंसू रोक नही पाई। अपने करियर का आखिरी ग्रैंड स्लैम खेल रही सानिया जब उपविजेता की ट्रॉफी लेने के लिए गई तो फूट फूटकर रो पड़ी। सानिया के साथ ही वहां बैठे हर शख्स के आंसू में आ गए।

Next Story
Share it