Begin typing your search above and press return to search.

टेनिस

Australian Open 2023: स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा कजाकिस्तान की एना के साथ बनाएंगी जोड़ी

सानिया 2023 के पहले ग्रैंड स्लैम में दुनिया की 11 नंबर की खिलाड़ी एना के साथ साझेदारी करके खिताब के लिए लड़ेंगी।

Australian Open 2023: स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा कजाकिस्तान की एना के साथ बनाएंगी जोड़ी
X
By

Pratyaksha Asthana

Updated: 23 Dec 2022 12:51 PM GMT

16 जनवरी से शुरू होने वाले ऑस्ट्रेलियन ओपन 2023 में भारत के स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा कजाकिस्तान की एना डेनिलिना के साथ जोड़ी बनाकर भाग लेंगी। सानिया के पिता और कोच इमरान मिर्जा के मुताबिक 2023 के पहले ग्रैंड स्लैम में सानिया दुनिया की 11 नंबर की खिलाड़ी एना के साथ साझेदारी करके खिताब के लिए लड़ेंगी।

बता दें डबल्यूटीए युगल रैंकिंग में दुनिया की 25वें नंबर की सानिया ने 2022 सत्र के बाद प्रतिस्पर्धी टेनिस खेलना छोड़ दिया था, लेकिन बाद में उन्होंने अपना फैसला बदल लिया।

गौरतलब है कि सानिया ने इस साल विंबलडन 2022 में बेहतरीन प्रदर्शन किया था। इसके अलावा उन्होंने मिश्रित युगल में अपने क्रोशियाई जोड़ीदार मेट पैविक के साथ सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। पांच साल में यह पहली बार था जब सानिया ने पहली बार ग्रैंड स्लैम सेमीफाइनल में प्रवेश किया था।

Next Story
Share it