Begin typing your search above and press return to search.

टेनिस

पुरूषों के टेनिस टूर की पुरस्कार राशि बढ़कर 2023 में 21.79 करोड़ डॉलर होगी

एटीपी ने 2023 में अपने ‘बोनस पूल' को भी 2.13 करोड़ डॉलर तक बढ़ा दिया है

पुरूषों के टेनिस टूर की पुरस्कार राशि बढ़कर 2023 में 21.79 करोड़ डॉलर होगी
X
By

Bikash Chand Katoch

Published: 18 Nov 2022 4:15 PM IST

टेनिस खिलाड़ियों पर अगले साल से और पैसों की बारिश होने वाली है। पुरुषों के टेनिस टूर के भुगतान को बढ़ा दिया गया है एटीपी (टेनिस पेशेवर संघ) टूर और एटीपी चैलेंजर टूर की कुल पुरस्कार राशि 2023 में 37.5 मिलियन (3.7 करोड़) डॉलर बढ़कर 217.9 मिलियन (21.79 करोड़) डॉलर हो जायेगी।

पुरूष टेनिस सर्किट में यह पहली बार हुआ है कि एक ही सत्र में (सिंगल सीजन) इतनी बड़ी राशि बढ़ायी गयी हो। मैड्रिड, रोम और शंघाई में आठ से 12 दिवसीय टूर्नामेंट होने से एटीपी टूर में 'ऑन-साइट' (टूर्नामेंट के दौरान) मिलने वाली पुरस्कार राशि 18.6 मिलियन (1.86 करोड़) डॉलर हो जायेगी।

कनाडा में मास्टर्स 1000 और सिनसिनाटी दोनों टूर्नामेंट 2025 में 12 दिवसीय हो जायेंगे। एटीपी ने 2023 में अपने 'बोनस पूल' को भी 21.3 मिलियन (2.13 करोड़) डॉलर तक बढ़ा दिया है जो 2022 की तुलना में 85 प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी।

एटीपी चैलेंजर की पुरस्कार राशि अगले सत्र में 12.1 मिलियन (1.21 करोड़) डॉलर से 21.1 मिलियन (2.11 करोड़) डॉलर तक होकर 75 प्रतिशत तक बढ़ जायेगी। एटीपी टूर ने जून में कहा था कि वह लाभ में साझेदारी का नया फॉर्मूला बना रहा है जिसके बाद खिलाड़ियों को और अधिक राशि मिलने लगेगी।

Next Story
Share it