Begin typing your search above and press return to search.

टेनिस

सानिया मिर्जा फेड कप से करेंगी मैदान में वापसी, भारतीय टीम में हुई शामिल

सानिया मिर्जा फेड कप से करेंगी मैदान में वापसी, भारतीय टीम में हुई शामिल
X
By

Ankit Pasbola

Published: 25 Dec 2019 6:10 AM GMT

भारतीय स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा लम्बे समय के बाद टीम में वापसी कर रही हैं। वह लगभग चार सालों के बाद फेड कप टीम में लौटी हैं। उन्होंने इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में अपना आखिरी मैच साल 2016 में खेला था। सानिया पिछले दो सालों से माँ बनने के बाद से मैटरनिटी लीव पर चल रही हैं और मैदान से दूर हैं। वह आखिरी बार अक्टूबर 2017 में चीन ओपन में खेलते हुए नजर आई थीं।

https://twitter.com/ANI/status/1209493587949314049

भारतीय फेड कप टीम में शीर्ष एकल खिलाड़ी अंकिता रैना भी शामिल हैं। इनके अलावा रिया भाटिया, ऋतुजा भाटिया और करमन कांडी कौर भी टीम का हिस्सा हैं जबकि सौजन्या बाविसेट्टी रिजर्व खिलाड़ी हैं। डेविस कप में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके विशाल उप्पल टीम की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे जबकि फेड कप में भारत की ओर से खेल चुकी अंकिता भामरी को टीम का कोच नियुक्त किया गया है।

माँ बनने के बाद से सानिया दोबारा से अब फेड कप में भारत का प्रतिनिधित्व करती हुई नजर आएंगी।

33 साल की सानिया ने पिछली बार अक्टूबर 2017 में चीन ओपन में भाग लिया था। होबार्ट इंटरनेशनल में वह विश्व रैंकिंग में 38वें स्थान पर काबिज यूक्रेन की नाडिया किचेनोक के साथ जोड़ी बनाएंगी। भारतीय स्टार सानिया मिर्जा छह बार युगल स्पर्धा में ग्रैंड स्लैम जीत चुकी हैं, जिनमें तीन मिश्रित युगल खिताब शामिल हैं। दो साल से मैटरनिटी लीव पर चल रही सानिया मिर्जा की कोशिश अगले साल होने वाले टोक्यो ओलिंपिक का टिकट हासिल करने पर है और अपने इस अभियान की शुरुआत वह अगले साल जनवरी से करेंगी। ऐसे में अब यह देखना दिलचस्प होगा कि लम्बे अंतराल के बाद वापसी करने वाली सानिया फेड कप में कैसा प्रदर्शन करती हैं।

Next Story
Share it