Begin typing your search above and press return to search.

टेबल टेनिस

मनिका को सिंगापुर स्मैश के मिश्रित और महिला युगल में मिली हार, टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती समाप्त

मनिका की इस हार के साथ ही टूर्नामेंट में भारत की चुनौती समाप्त हो गई हैं।

मनिका को सिंगापुर स्मैश के मिश्रित और महिला युगल में मिली हार, टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती समाप्त
X
By

Pratyaksha Asthana

Updated: 14 March 2023 12:21 PM GMT

सिंगापुर स्मैश टेबल टेनिस टूर्नामेंट में स्टार टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा को महिला और मिश्रित युगल दोनों स्पर्धा में ही हार का सामना करना पड़ा। मनिका की इस हार के साथ ही टूर्नामेंट में भारत की चुनौती समाप्त हो गई हैं।

मिश्रित युगल स्पर्धा के क्वार्टरफाइनल मुकाबले में मनिका और जी साथियान की भारतीय जोड़ी को जापान की हिना हयाता और टोमोकाजु हारिमोतो की जोड़ी से हार झेलनी पड़ी।

जापानी जोड़ी ने भारतीय जोड़ी को 52 मिनट में 2-3 (9-11 9-11 11-8 11-5 7-11) से हराया।

इससे पहले प्री क्वार्टर फाइनल में मनिका और साथियान की जोड़ी ने जियान झेंग और च्यु झी यू क्लेरेंस की सिंगापुर की जोड़ी शिकस्त दी थी।

मिश्रित युगल के अलावा महिला युगल में भी मनिका को हार मिली। भारतीय जोड़ी मनिका और अर्चना कामत को चीन की मेंग चेन और यिदी वैंग ने 2-3 (2-11 6-11 15-13 12-10 6-11) से हराया।

बता दें इससे पहले अपने अपने एकल मुकाबलों में भी मनिका, साथियान और शरत कमल को हार मिली थी। इस तरह टूर्नामेंट में भारत की चुनौती पूरी तरह से समाप्त हो चुकी हैं।

Next Story
Share it