Begin typing your search above and press return to search.

टेबल टेनिस

Asian Cup: मनिका बत्रा ने रचा इतिहास, एशियाई कप के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

मनिका सेमीफाइनल में जापान की मीमा इतो से भिड़ेगी

Asian Cup: मनिका बत्रा ने रचा इतिहास, एशियाई कप के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं
X
By

Bikash Chand Katoch

Updated: 6 Dec 2022 8:47 AM GMT

खेल जगत में अपनी खास पहचान बना चुकी भारत की नंबर एक महिला स्टार टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा शुक्रवार को बैंकाक में खेले जा रहे एशियाई कप टेबल टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गईं। उन्होंने क्वार्टर फाइनल में चीनी ताइपे की अपने से बेहतर रैंकिंग की चेन सू यू को को 4-3 से हराया।

विश्व रैंकिंग में 44वें नंबर की मनिका ने महिला एकल के कड़े मुकाबले में विश्व की 23वें नंबर की चेन को 6-11, 11-6, 11-5, 11-7, 8-11, 9-11, 11-9 से पराजित किया।

मनिका इस जीत के साथ ही सोशल मीडिया पर छा गईं। उनको लेकर ट्विटर पर फैंस कई तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। मनिका इससे पहले भी कई मौकों पर कमाल का प्रदर्शन कर चुकी हैं। मनिका ने इससे पहले चीन की दुनिया में सातवें नंबर की चेन जिंगटोंग को उलटफेर का शिकार बनाया था।

मनिका शनिवार को सेमीफाइनल में जापान की मीमा इतो से भिड़ेगी।

गौरतलब है कि मनिका राष्ट्रमंडल खेलों में दो बार स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। उन्होंने गोल्ड कोस्ट में आयोजित हुए 2018 के राष्ट्रमंडल खेलों में महिला टीम और एकल के मुकाबले में स्वर्ण पदक जीता था। इसके साथ ही उन्होंने 2018 में महिला युगल में रजत पदक अपने नाम किया था। मनिका ने एशियाई खेलों 2018 में भी पदक जीता था। उन्होंने जकार्ता में आयोजित हुए टूर्नामेंट में मिश्रित युगल में कांस्य पदक अपने नाम किया था। वे दक्षिण एशियाई खेलों में भी में तीन स्वर्ण और एक रजत पदक जीत चुकी हैं।

Next Story
Share it