टेबल टेनिस
Commonwealth Games 2022: शरत-श्रीजा की जोड़ी ने मिश्रित युगल स्पर्धा में हासिल किया भारत का पहला स्वर्ण पदक
भारतीय जोड़ी ने मलेशिया के चूंग जावेन और लिन करेन की जोड़ी को 3-1 से हराते हुए यह पदक जीता हैं।

बर्मिंघम में चल रहे राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय टेबल टेनिस जोड़ी शरत कमल और श्रीजा अकुला ने मिश्रित युगल स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किया हैं।
भारतीय जोड़ी ने मलेशिया के चूंग जावेन और लिन करेन की जोड़ी को 3-1 से हराते हुए यह पदक जीता हैं।
मुकाबले में शरत-श्रीजा की जोड़ी ने जबरदस्त शुरुआत की और पहला गेम 11-4 से जीतते हुए 1-0 की लीड ले ली। जिसके बाद दूसरा गेम विरोधी टीम ने जीता और स्कोर 1-1 की बराबरी पर कर दिया। लेकिन भारतीय जोड़ी ने वापसी की और 11-5, 11-6 से तीसरा और चौथा गेम जीतते हुए 3-1 से मुकाबला अपने नाम किया और स्वर्ण हासिल किया।
बता दें राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का मिश्रित स्पर्धा का यह पहला स्वर्ण पदक हैं। इससे पहले 2018 राष्ट्रमंडल खेलों में मनिका बत्रा और साथियान की जोड़ी ने कांस्य पदक हासिल किया था। साथ ही आपको यह भी बता दे कि टेबल टेनिस को राष्ट्रमंडल खेलों में पहली बार 2002 में शामिल किया गया था।
इससे पहले शरत श्रीजा की जोड़ी ने सेमीफाइनल मैच में ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी को 4-1 से हराते हुए फाइनल में अपनी जगह बनाई थी।