Begin typing your search above and press return to search.

टेबल टेनिस

आज ही के दिन शरत कमल ने राष्ट्रमंडल खेलों में जीता था गोल्ड, रचा था इतिहास

आज ही के दिन शरत कमल ने राष्ट्रमंडल खेलों में जीता था गोल्ड, रचा था इतिहास
X
By

Ankit Pasbola

Updated: 16 April 2022 7:53 PM GMT

भारतीय टेबल टेनिस दिग्गज अजंता शरत कमल ने टेबल टेनिस में राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का पहला स्वर्ण जीतने का गौरव हासिल किया था। उन्होंने यह ऐतिहासिक उपलब्धि मेलबर्न में साल 2006 में आज ही के दिन अपने नाम की थी। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में भारत ने 22 स्वर्ण, 17 रजत और 11 कांस्य पदक सहित कुल 50 पदक जीते थे।

अचंता शरत कमल ने पुरुषों के एकल वर्ग में स्वर्ण जीता था और भारत में टेबल टेनिस का स्वर्ण हासिल करने वाले पहले व्यक्ति बन गए थे। भारतीय पैडलर ने सोशल मीडिया पर अपनी यादों को साझा किया और कहा, "आज के ही दिन साल 2006 में इस दिन राष्ट्रमंडल खेलों में टेबल टेनिस में भारत का पहला स्वर्ण जीता। मुझे आज भी याद है कि मैं फाइनल से पहले की रात को दबाव के कारण कैसे नहीं सो सका था। अब वापस देखने के लिए एक बहुत सुखद स्मृति। "

https://twitter.com/sharathkamal1/status/1243075804080332801?s=20

मेलबर्न में उन्होंने फाइनल में स्थानीय खिलाड़ी विलियम हेनज़ेल को हराकर इतिहास रच दिया था। उनकी इस उपलब्धि को 14 साल हो गए हैं। भारतीय टेबल टेनिस में अब तक बहुत बदलाव हो गया है लेकिन युवा खिलाड़ियों के बीच भी शरत कमल आज भी टीम के महत्वपूर्ण सदस्य हैं।

दो सप्ताह पूर्व शरत कमल ने ओमान ओपन का ख़िताब जीता था। उन्होंने फाइनल में पुर्तगाल के शीर्ष वरीय मार्कोस फ्रेटास को 6-11, 11-8, 12-10, 11-9, 3-11, 17-15 से शिकस्त दी। सैंतीस साल के शरत ने अपना पिछला खिताब 2010 में मिस्र ओपन में जीता था। इसके बाद वह 2011 मोरक्को ओपन और 2017 इंडिया ओपन में दो बार सेमीफाइनल में पहुंचे थे लेकिन ट्राफी हासिल नहीं कर पाये थे।

यह भी पढ़ें: शरत ने ओमान ओपन जीता, एक दशक के खिताबी सूखे को खत्म किया

Next Story
Share it