Begin typing your search above and press return to search.

तैराकी

वेदांत माधवन ने जूनियर राष्ट्रीय तैराकी चैम्पियनशिप में 1500 मीटर स्पर्धा में जीता स्वर्ण पदक

16:01.73 सेकंड का समय निकालकर बनाया राष्ट्रीय जूनियर रिकॉर्ड

Vedaant Madhavan
X

वेदांत माधवन  

By

Amit Rajput

Published: 18 July 2022 7:48 AM GMT

भारत के तेजी से उभरते हुए तैराक वेदांत माधवन का तैराकी में शानदार प्रदर्शन जारी है। उन्होंने रविवार को जूनियर राष्ट्रीय तैराकी चैम्पियनशिप में ग्रुप-ए लड़कों की 1500 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में राष्ट्रीय जूनियर रिकॉर्ड अपने नाम किया। वेंदात ने 16:01.73 सेकंड के समय से राज्य के अपने साथी अद्वेत पेज के द्वारा 2017 में बनाए गए 16:06.43 सेकंड के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा। उन्होंने प्रतियोगिता में कर्नाटक के अमोघ आनंद वेंकटेश 16:21.98 सेकंड और बंगाल के शुभोजीत गुप्ता 16:34.06 को पीछे छोड़ा, जिन्होंने क्रमश: रजत और कांस्य पदक जीते।

वही महिला वर्ग के 400 मीटर फ्रीस्टाइल में कर्नाटक की हर्षिका रामचंद्रन ने 4:29.25 सेकंड के समय से नया मीट रिकॉर्ड बनाया। उनके राज्य की साथी तैराक रूजुला एस दूसरे स्थान पर रहीं। हर्षिका ने 200 मीटर में भी 2:23.20 सेकंड के समय से तीन साल पहले अपेक्षा फर्नांडिज (2:23.67 सेकंड) द्वारा बनाए गए मीट रिकॉर्ड को पीछे छोड़कर स्वर्ण पदक जीता।

वही महाराष्ट्र की अपेक्षा फर्नांडिज ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में प्रतियोगिता का दूसरा स्वर्ण पदक जीता। प्रतियोगिता के अंत में कर्नाटक कुल 31 पदक से पहले स्थान पर चल रहा है। उसके बाद महाराष्ट्र (17) और तेलगांना (आठ) क्रमशः: दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं।

Next Story
Share it