Begin typing your search above and press return to search.

तैराकी

राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भारतीय तैराकों के नाम की हुई घोषणा, दो दिग्गज तैराकों को मिली जगह

राष्ट्रमंडल खेलों में तैराकी स्पर्धाएं 29 जुलाई से 3 अगस्त तक होगी

Srihari Nataraj and Sajan Prakash
X

श्रीहरि नटराज और साजन प्रकाश

By

Amit Rajput

Updated: 25 Jun 2022 12:00 PM GMT

28 जुलाई से शुरू होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भारतीय दलों की घोषणा होने का लगातार सिलसिला जारी है। इसी संबंध में शनिवार को भारतीय तैराकी टीम की घोषणा हुई। जिसमें साजन प्रकाश और श्रीहरि नटराज की स्टार जोड़ी के साथ दिल्ली के तैराक कुशाग्र रावत और मध्य प्रदेश के अद्वैत पेज को मौका दिया गया। यहां चारों तैराक आगामी राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करेगें। राष्ट्रमंडल खेलों में तैराकी स्पर्धाएं 29 जुलाई से तीन अगस्त तक होंगी।

भारतीय तैराकी महासंघ (एसएफआई) ने 2022 राष्ट्रमंडल खेलों के लिए चार कोटा स्थान हासिल किए थे और राष्ट्रीय निकाय ने घोषणा की थी कि 2018 में गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में अपनी संबंधित स्पर्धाओं में छठा स्थान हासिल करने वाले तैराकों के बराबर समय निकाले वाले खिलाड़ियों को इस बार जगह देने पर विचार किया जायेगा। इसी संबंध में एसएफआई की महासचिव मोनल चोकसी ने कहा, ''एक साल की क्वालिफिकेशन अवधि में श्रीहरि, साजन, अद्वैत और कुशाग्र ने पिछले राष्ट्रमंडल खेलों में छठे स्थान के परिणाम (समय) को हासिल किया है। एसएफआई ने यह कट ऑफ मानक तय किया है।''

आपको बता दें कि अनुभवी प्रकाश 200 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा में हिस्सा लेंगे। वह इसके अलावा 50 मीटर और 100 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धाओं में भी भाग लेंगे। यह उनका तीसरा राष्ट्रमंडल अभियान होगा। इसके अलावा नटराज 50 मीटर, 100 मीटर और 200 मीटर बैकस्ट्रोक स्पर्धाओं में भाग लेंगे। वही कुशाग्र और अद्वैत ने 1500 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा के लिए क्वालीफाई किया है। कुशाग्र 200 मीटर और 400 मीटर फ्रीस्टाइल में भी भाग लेंगे।

Next Story
Share it