Begin typing your search above and press return to search.

तैराकी

Commonwealth Games 2022: श्रीहरि नटराज ने सेमीफाइनल में बनाई अपनी जगह, साजन प्रकाश के हाथ लगी निराशा

अब सेमीफाइनल मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 1 बजकर 15 मिनट पर होगा।

Srihari Nataraj swimming
X

श्रीहरि नटराज

By

Pratyaksha Asthana

Published: 29 July 2022 12:33 PM GMT

टेबल टेनिस में भारतीय महिलाओं की जीत के बाद अब भारतीय स्टार तैराक श्रीहरि नटराज ने 100 मीटर बैकस्ट्रोक के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली हैं। श्रीहरि हीट में तीसरे और ओवरऑल 54.68 सेकेंड के साथ पांचवें स्थान पर रहे।

वहीं दूसरी ओर भारतीय तैराक साजन प्रकाश सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाने में चूक गए हैं।साजन ने 50 मीटर पुरुष बटरफ्लाई हिट में 25.01 समय लगाकर आठवें स्थान पर रहें। ओवरऑल वह 24वें स्थान पर रहते हुए सेमिनाफाइनल्स में जगह नहीं बना पाए।

इससे पहले 400 मीटर फ्रीस्टाइल स्विमिंग स्पर्धा में भारत के कुशाग्र रावत 8वें स्थान पर रहते हुए स्पर्धा के पहले राउंड से ही बाहर हो गए हैं।

बता दे अब सेमीफाइनल मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 1 बजकर 15 मिनट पर होगा।

Next Story
Share it