Begin typing your search above and press return to search.

स्क्वाश

Commonwealth Games 2022: राष्ट्रमंडल खेलों में भारत की हाफ सेंचुरी, भारत ने स्क्वाश में जीता कांस्य पदक

भारतीय जोड़ी ने कांस्य पदक के लिए हुए मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 2-0 से हराया

Commonwealth Games 2022: राष्ट्रमंडल खेलों में भारत की हाफ सेंचुरी, भारत ने स्क्वाश में जीता कांस्य पदक
X
By

Sakshi Gupta

Updated: 7 Aug 2022 10:05 PM GMT

दीपिका कार्तिक पल्लीकल और सौरव घोषाल की जोड़ी ने स्क्वाश के मिक्स डबल्स प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीत लिया है। शुरुआती दो सेट में ही भारत ने जीत दर्ज करके ऑस्ट्रेलिया की टीम को 2-0 से करारी शिकस्त दी।

ऑस्ट्रेलिया की ओर से डोना लोब्बान और कैमरून पिल्ली भारतीय जोड़ी के समक्ष थे। लेकिन भारत की इस जोड़ी ने जबरदस्त तरीके से मैच खेलते हुए शुरुआती दोनों सेट जीत लिए।

जहाँ पहले सेट में भारतीय टीम ने 11-8 से जीत दर्ज की। वहीं, दूसरे सेट में अपने प्रदर्शन को और बेहतर बनाते हुए 11-4 से ऑस्ट्रेलिया को हराया।

स्क्वैश में इस पदक के आने से भारत ने राष्ट्रमंडल खेलों में पदकों की हाफ सेंचुरी लगा दी है। अब तक जीते कुल 50 पदकों में, 17 स्वर्ण पदक, 13 रजत और 20 कांस्य पदक शामिल हैं।

दोनों का राष्ट्रमंडल खेलो में ये लगातार दूसरा पदक है। 2018 राष्ट्रमंडल खेलों में भी इस जोड़ी ने रजत पदक जीता था

Next Story
Share it