Begin typing your search above and press return to search.
स्क्वाश
Commonwealth Games 2022: सौरव दीपिका की जोड़ी मिश्रित युगल स्पर्धा के सेमीफाइनल में पहुंची, 2-0 से जीता मुक़ाबला
सेमीफाइनल में अब सौरव और दीपिका का सामना न्यूजीलैंड की जोड़ी जोली किंग और पॉल कोल से होगा।
भारत के लिए स्क्वाश के खेल में ऐतिहासिक कांस्य पदक जीतने के बाद अब भारतीय स्टार खिलाड़ी सौरव घोषाल अपनी जोड़ीदार दीपिका पल्लीकल के साथ मिश्रित युगल स्पर्धा के सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाने में कामयाब हो गए हैं।
भारतीय जोड़ी ने ऑस्ट्रेलिया के रकै़ल और अलेक्जेंडर की जोड़ी को 2-0 से हराते हुए क्वार्टरफाइनल का मुकाबला अपने नाम कर लिया।
सेमीफाइनल में अब सौरव और दीपिका का सामना न्यूजीलैंड की जोड़ी जोली किंग और पॉल कोल से होगा। बता दे न्यूजीलैंड की इस जोड़ी को गोल्ड कोस्ट में भारतीय जोड़ी ने मात दी थी।
वहीं दूसरी ओर महिला युगल स्पर्धा में जोशना और दीपिका की जोड़ी को मलेशिया की जोड़ी से हार का सामना करना पड़ा। मलेशिया की जोड़ी ने भारतीय जोड़ी को 0-2 से शिकस्त दी।
Next Story