Begin typing your search above and press return to search.

अन्य

डोपिंग को लेकर खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने दी बड़ी प्रतिक्रिया

डोपिंग को लेकर खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने दी बड़ी प्रतिक्रिया
X
By

Ankit Pasbola

Published: 11 Dec 2019 11:25 AM GMT

केंद्रीय खेल मंत्री किरेन रिजिजू का मानना है कि भारत में डोपिंग के मामले काफी परेशान करने वाले हैं। हमें ऐसा माहौल तैयार करने की जरूरत है जिसमें भारत के खिलाड़ी डोपिंग में न फंसे और देश की छवि खराब न हो। इसके अलावा उन्होंने कहा है कि कुछ खिलाड़ी अनजाने में डोपिंग में फंस जाते हैं ऐसे खिलाड़ियों को जागरूक करने की जरूरत है।

मंगलवार को खेल मंत्री ने कहा, "स्वच्छ खेलों के बारे में जागरूकता फैलाने की आवश्यकता है। अगर आप सप्लीमेंट लेते हैं तो इसमें सावधानी बरतने की जरूरत है। इसके अलावा राष्ट्रीय स्तर पर जानबूझकर डोपिंग करने वालों के खिलाफ एक आक्रामक अभियान चलाने की जरूरत है। इसके साथ ही उन लोगों को भी जागरूक बनाने की आवश्यकता है जो अनजाने में ऐसी गलती कर बैठते हैं।"

https://twitter.com/MIB_India/status/1204333048231186432?s=20

खेल मंत्री ने आगे कहा है कि हम नहीं चाहते कि हमारे खिलाड़ी विदेशों में डोपिंग में लिप्त पायें जायें। उन्होंने कहा, "हम यह नहीं चाहते कि हमारे खिलाड़ी विदेश में खेलते हुए प्रतिबंधित पदार्थ के डोपिंग मामले में पकड़े जाये। इससे देश की छवि को नुकसान पहुँचता है और एथलीट खुद और अपने परिवार को बदनाम करता है।"

इस साल कई खिलाड़ी डोपिंग मामलों में फंसे हैं जिसमें सबसे ज्यादा बॉडीबिल्डर शामिल रहे हैं। इसको लेकर उन्होंने कहा, "हमें देश में स्वच्छ खेल संस्कृति को बढ़ावा देना होगा। खेल में डोपिंग के मामले बहुत परेशान करने वाले हैं। इसमें कोई संदेह नहीं है, हम चाहते हैं कि भारत एक खेल शक्ति बने लेकिन हम इस तरह की चीजों (डोपिंग) को नहीं होने दे सकते। स्वच्छ खेल की काफी आवश्यकता है।"

Next Story
Share it