Begin typing your search above and press return to search.

कबड्डी

साउथ एशियन गेम्स: भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने श्रीलंका को 49-16 से हराया

साउथ एशियन गेम्स: भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने श्रीलंका को 49-16 से हराया
X
By

Ankit Pasbola

Published: 5 Dec 2019 8:49 AM GMT

नेपाल में खेले जा रहे 13वें दक्षिण एशियाई खेलों में भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने जीत से आगाज किया है। दीपक हूडा की अगुवाई में युवा भारतीय टीम ने श्रीलंका 49-16 के बड़े अंतर से हराया। अब भारत का अगला मुकाबला कल को पाकिस्तान के खिलाफ खेला जायेगा। उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान को अपने पिछले मैच में श्रीलंका से शिकस्त झेलनी पड़ी थी।

दीपक हुड्डा की अगुवाई में भारत ने अमित हुड्डा और विशाल भारद्वाज की कॉर्नर जोड़ी को प्लेइंग सेवेन में शामिल किया। इसके अलावा टीम में सुनील कुमार और परवेश भैंसवाल कवर की जिम्मेदारी में नजर आये। अगर रेडिंग डिपार्टमेंट की बात करें तो पवन सहरावत और नवीन कुमार की जोड़ी शुरुआती टीम में शामिल थी। भारतीय टीम ने शुरुआत से आक्रामक खेल दिखाया और पहले हॉफ तक 25-9 की बढ़त हासिल की।

भारत ने दूसरे हाफ में दर्शन कादियान और नितेश कुमार को मौका दिया। दर्शन कादियान ने अच्छा प्रदर्शन किया और अच्छे टच और बोनस पॉइंट हासिल किये। भारतीय टीम के स्तर के सामने श्रीलंका टीम कहीं नजर नहीं आई। खेल के हर विभाग में भारतीय टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया और श्रीलंका को आसानी से हरा दिया। आखिरी मिनट में नवीन कुमार ने अंतिम रेड की और भारत ने 33 अंको के बड़े अंतर से मैच जीता।

इससे पहले बुधवार को भारतीय महिला टीम ने भी श्रीलंका को 53-14 के हरा दिया है। भारतीय महिला टीम का अगला मुकाबला आज बांग्लादेश से होगा।

Next Story
Share it