Begin typing your search above and press return to search.

निशानेबाजी

निशानेबाजी राष्ट्रीय ट्रायल में राही सरनोबत ने महिला 25 मीटर पिस्टल वर्ग में जीता स्वर्ण पदक

सरनोबत के अलावा महिला 25 मीटर स्पर्धा में हरियाणा की विभूति भाटिया ने 22 हिट के साथ रजत पदक जीता

Rahi Sarnobat
X

राही सरनोबत

By

Amit Rajput

Updated: 25 April 2022 5:13 PM GMT

दिल्ली के डाॅ.कर्णी सिंह निशानेबाजी रेंज में आयोजित राष्ट्रीय चयन ट्रायल टी4 में राही सरनोबत ने स्वर्ण पदक जीता। सरनोबत ने महिला 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में प्रथम स्थान हासिल किया। 26 'हिट' के साथ के टूर्नामेंट में शीर्ष स्थान पर रही। वहीं आपको बता दें कि सरनोबत पिछले एशियाई खेलों में देश के लिए स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं।

सरनोबत के अलावा महिला 25 मीटर स्पर्धा में हरियाणा की विभूति भाटिया ने 22 हिट के साथ दूसरा स्थान हासिल कर रजत पदक जीता। जबकि कांस्य पदक पंजाब की रूबी तोमर के नाम रहा।

वहीं जूनियर महिला फाइनल में स्थानीय खिलाड़ी नाम्या कपूर ने ओलंपियन मनु भाकर को पछाड़कर स्वर्ण पदक जीता। फाइनल में नाम्या ने 23 जबकि मनु ने 20 निशाने सही लगाए। वहीं आपको बता दें कि पिस्टल स्पर्धा के राष्ट्रीय चयन ट्रायल तीन और चार में पांच दिन और प्रतियोगिताएं होनी हैं।

Next Story
Share it