Begin typing your search above and press return to search.

निशानेबाजी

कलिकेश सिंह देव ने एनआरएआई अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला

एनआरएआई ने कहा कि गुरुवार को आपात वर्चुअल बैठक में कलिकेश सिंह देव को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया

Kalikesh Singh Deo NRAI
X

कलिकेश सिंह देव

By

Bikash Chand Katoch

Published: 6 April 2023 9:50 AM GMT

रनिंदर सिंह के लंबी छुट्टी पर जाने के बाद वरिष्ठ उपाध्यक्ष कलिकेश सिंह देव ने गुरुवार को भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) के अध्यक्ष का पदभार संभाला।

खेल मंत्रालय ने निर्देश जारी किया था कि राष्ट्रीय खेल महासंघों (एनएसएफ) के अध्यक्ष राष्ट्रीय खेल संहिता के अनुसार 12 साल से अधिक समय तक पद पर नहीं रह सकते हैं जिसके बाद रनिंदर अवकाश पर चले गए थे। उन्हें सितंबर 2021 में फिर से एनआरएआई का अध्यक्ष चुना गया था।

मंत्रालय ने पिछले महीने बताया था कि रनिंदर ने अध्यक्ष के रूप में 29 दिसंबर, 2010 से 29 दिसंबर, 2022 तक 12 साल पूरे कर लिए थे और संहिता के अनुसार वह आगे एनआरएआई प्रमुख के पद पर नहीं रह सकते हैं।

एनआरएआई ने कहा कि गुरुवार को आपात वर्चुअल बैठक में कलिकेश सिंह देव को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया।

सिंह देव ने कहा, ‘‘मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसे मैं विनम्रता पूर्वक स्वीकार करता हूं। हमारी तत्काल प्राथमिकता एशियाई खेलों और विश्व चैंपियनशिप जैसी महत्वपूर्ण प्रतियोगिताओं के लिए अपनी सर्वश्रेष्ठ तैयारी करना है।’’

एनआरएआई ने कहा कि सिंह देव को जिम्मेदारी सौंपने का निर्णय "एनआरएआई संविधान में नियमों और विनियमों के नियम 19 के अनुसार" था।

विज्ञप्ति में कहा गया है, "रणिंदर के चुनाव और कार्यकाल का मामला दिल्ली उच्च न्यायालय में विचाराधीन है।" विज्ञप्ति के अनुसार, लगभग 40 मिनट तक चली शासी निकाय की आभासी आकस्मिक बैठक में 35 में से 29 सदस्यों ने भाग लिया।

मंत्रालय ने एनआरएआई से अध्यक्ष पद के लिए निर्धारित समय सीमा के भीतर चुनाव कराने को कहा है, ऐसा न करने पर खेल संहिता के अनुसार "उचित कार्रवाई" की जाएगी।

एनआरएआई ने 30 मार्च को एक पत्र में अपने शासी निकाय के सदस्यों को मंत्रालय के पत्र से उत्पन्न मुद्दों पर चर्चा करने के लिए गुरुवार को एक "आपातकालीन बैठक" के बारे में सूचित किया था।

Next Story
Share it