Begin typing your search above and press return to search.

निशानेबाजी

ISSF World Championship: सागर डांगी ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में जीते दो पदक

भारत के पास अब कुल 30 पदक हो गए हैं, जिनमें 11 स्वर्ण, 7 रजत और 12 कांस्य पदक शामिल हैं।

ISSF World Championship: सागर डांगी ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में जीते दो पदक
X

जूनियर 10 मीटर एयर पिस्टल टीम, सम्राट, सागर और वरुण

By

Pratyaksha Asthana

Updated: 22 Oct 2022 3:52 PM GMT

काहिरा में आयोजित आईएसएसएफ राइफल/पिस्टल विश्व चैंपियनशिप में शुक्रवार को हुए मुकाबलों में भारत की झोली में और चार पदक आए, जिसमें एक स्वर्ण पदक भी शामिल हैं। भारतीय निशानेबाज सागर डांगी ने जूनियर पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल टीम और व्यक्तिगत स्पर्धाओं में भारत के लिए स्वर्ण और रजत हासिल किए।

टीम स्पर्धा में वरुण, सागर और सम्राट की तिगड़ी ने स्वर्ण अपने नाम किया। वहीं डांगी के अलावा वरुण तोमर ने जूनियर 10 मीटर एयर पिस्टल की व्यक्तिगत स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया हैं।

इन्ही पदकों के साथ नौवें दिन के समापन होते हुए भारत के पास अब कुल 30 पदक हो गए हैं, जिनमें 11 स्वर्ण, 7 रजत और 12 कांस्य पदक शामिल हैं। और इसी के साथ पदक तालिका में भारत चीन के बाद दूसरे स्थान पर है।

Next Story
Share it