Begin typing your search above and press return to search.

ताजा खबर

निशानेबाजी विश्व कप फाइनल: दिव्यांश सिंह पंवार ने 10 मीटर राइफल मिक्स्ड टीम स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता

निशानेबाजी विश्व कप फाइनल: दिव्यांश सिंह पंवार ने 10 मीटर राइफल मिक्स्ड टीम स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता
X
By

Ankit Pasbola

Published: 22 Nov 2019 11:18 AM GMT

चीन के पूतियान में खेले जा रहे निशानेबाजी विश्व कप में भारतीय निशानेबाज दिव्यांश सिंह पंवार ने 10 मीटर राइफल मिक्सड टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है। इस स्पर्धा का रजत अपूर्वी चंदेला और उनकी चीन की जोड़ीदार निशानेबाज के हिस्से में गया है। उल्लेखनीय है कि यह पदक मिक्स्ड टीम स्पर्धा में जीते गये हैं, इसीलिए इनकी गिनती भारत के खाते में नहीं होगी। इसके साथ ही भारत पदक तालिका की सूची में तीन स्वर्ण के साथ शीर्ष स्थान पर रहा। इस सूची में चीन 2 स्वर्ण 1 रजत और 1 कांस्य के साथ दूसरे स्थान पर है जबकि फ़्रांस ने 1 स्वर्ण और 1 कांस्य के साथ तीसरे स्थान पर कब्जा किया।

17 वर्षीय दिव्यांश सिंह पंवार ने अपने क्रोएशिया के जोड़ीदार के साथ मिलकर शीर्ष स्थान हासिल किया। इस स्पर्धा का रजत अपूर्वी चंदेला और उनकी चीन की जोड़ीदार के खाते में गया है। इससे पहले दिव्यांश ने व्यक्तिगत स्पर्धा में गुरुवार को स्वर्ण पदक जीता था। उन्होंने पुरुषों के 10 मीटर एयर राइफल के फाइनल राउंड में 250.1 का स्कोर किया था। इस स्पर्धा का रजत पदक हंगरी के निशानेबाज इस्तवान पेनिल के नाम रहा। उन्होंने फाइनल में 250.0 का स्कोर किया और दूसरा स्थान हासिल किया।

https://twitter.com/India_AllSports/status/1197779900880449536?s=20

यह भी पढ़ें: निशानेबाज़ी विश्व कप फाइनल: मनु भाकर ने 10 मीटर एयर पिस्टल में जीता गोल्ड

अगर व्यक्तिगत स्पर्धाओं की बात करें तो भारत ने कुल तीन स्वर्ण पदक जीते हैं। एलवेनिल वलारिवान, मनु भाकर और दिव्यांश सिंह पंवार ने अपनी-अपनी स्पर्धाओं में सोने पर निशाना साधा है। इस विश्व कप में युवा भारतीय निशानेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया है।

Next Story
Share it