Begin typing your search above and press return to search.

निशानेबाजी

सौरभ चौधरी ने राष्ट्रीय निशानेबाजी में स्वर्ण पदक जीता, अभिषेक वर्मा ने जीता कांसा

सौरभ चौधरी ने राष्ट्रीय निशानेबाजी में स्वर्ण पदक जीता, अभिषेक वर्मा ने जीता कांसा
X
By

Ankit Pasbola

Updated: 17 April 2022 8:27 PM GMT

भोपाल में खेले जा रहे 63वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी प्रतियोगिता में सौरभ चौधरी ने स्वर्ण पदक पर निशाना साधा है। उन्होंने पुरुषो के 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में शीर्ष स्थान हासिल किया। इस स्पर्धा का रजत हरियाणा के सरबजोत सिंह को मिला जबकि कांस्य अभिषेक वर्मा के खाते में गया। गौरतलब हो कि सौरभ इस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

17 वर्षीय सौरभ ने फाइनल में 246.4 का स्कोर किया और स्वर्ण पदक हासिल किया। उनके अलावा हरियाणा के सरबजोत सिंह ने 243.9 का स्कोर किया जबकि अभिषेक वर्मा ने 221.1 स्कोर किया। अभिषेक और सरबजोत ने हरियाणा के लिये मिलकर टीम स्वर्ण पदक जीता। सरबजोत ने जूनियर पुरूष स्पर्धा का स्वर्ण भी अपने नाम किया।

यह भी पढ़ें: मनु भाकर और अनीश भानवाला ने राष्ट्रीय निशानेबाजी प्रतियोगिता में जीते गोल्ड

एक अन्य मुकाबले में 13 वर्षीय शिव नरवाल ने उप युवा( सब यूथ) वर्ग में स्वर्ण पदक जीता जबकि श्रवण कुमार ने युवा (यूथ) वर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं से इतर भारतीय निशानेबाजों का इस साल आईएसएसएफ इवेंट में भी शानदार प्रदर्शन रहा है। ऐसे में भारतीय निशानेबाजों के लिए टोक्यो ओलंपिक में भी पदक की उम्मीदें और बढ़ जाती हैं।

यह भी पढ़ें: मनु भाकर और अनीश भानवाला ने राष्ट्रीय निशानेबाजी प्रतियोगिता में जीते गोल्ड

Next Story
Share it