Begin typing your search above and press return to search.

नौकायन

एशियाई खेलों में क्वालिफाई करने वाली पहली भारतीय महिला आईक्यू फॉइलर बनीं कात्या कोएल्हो

कात्या ने सेल इंडिया चैंपियनशिप 2023 में महिला वर्ग के तीसरे ट्रायल में स्वर्ण पदक हासिल किया,

एशियाई खेलों में क्वालिफाई करने वाली पहली भारतीय महिला आईक्यू फॉइलर बनीं कात्या कोएल्हो
X
By

Pratyaksha Asthana

Updated: 16 Feb 2023 9:06 AM GMT

चीन के हांग्झोऊ में होने वाले एशियाई खेलों की आईक्यू फॉइल प्रतियोगिता में भारत की कात्या कोएल्हो ने क्वालीफाई कर लिया हैं। ऐसा करने वाली पहली भारतीय महिला सर्फर बन गयी हैं।

इस प्रतियोगिता का आयोजन 23 सितंबर से 8 अक्टूबर के बीच होने वाला हैं।

दरअसल, कात्या ने सोमवार को हुए सेल इंडिया चैंपियनशिप 2023 में महिला वर्ग के तीसरे ट्रायल में स्वर्ण पदक हासिल किया, जिसके बाद वह एशियाई खेलों के लिये क्वालीफाई करने में सफल हुई। खास बात है कि कात्या चैंपियनशिप में हिस्सा ले रहे 199 भारतीय प्रतियोगियों में से एक थीं।

एशियाई खेलों में जगह बनाने के बाद कात्या ने कहा, "इतने बड़े मंच पर अपने देश का प्रतिनिधित्व करने में सक्षम होना मेरे करियर का एक बड़ा क्षण है। मैं भारत के लिये स्वर्ण जीतना चाहती हूं। जैसे-जैसे नये खेलों को भारत में पहचान मिलेगी और उन्हें प्रशंसकों से प्यार और समर्थन मिलेगा, हम देखेंगे कि और एथलीट सामने आयेंगे और अपने देश को गौरवान्वित करेंगे।"

बता दें एशियन ओपन चैंपियनशिप 2015 में दो पदक जीतने वाली कात्या ने यॉचिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया की सीनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं और एशियाई खेलों के तीनों चयन ट्रायल्स की आईक्यू फॉयल श्रेणी में स्वर्ण पदक अपने नाम किया हैं। इसके अलावा वह 2014 में युवा ओलंपिक में भाग लेने वाली एकमात्र भारतीय महिला विंडसर्फर भी थीं। इतना ही नहीं वह 2018 में जकार्ता में एशियाई खेलों में प्रतिस्पर्धा करने वाली पहली महिला भारतीय विंडसर्फर भी रही है।

Next Story
Share it