Begin typing your search above and press return to search.

पैरा खेल

Thailand Para Badminton: भारतीय जोड़ी प्रमोद-सुकांत ने पुरुष युगल स्पर्धा में हासिल किया स्वर्ण, भारत की झोली में आए कुल 17 पदक

पूरे टूर्नामेंट में भारत की झोली में कुल 17 पदक आए हैं, जिसमें 4 स्वर्ण, 5 रजत और 8 कांस्य पदक शामिल हैं।

Thailand Para Badminton: भारतीय जोड़ी प्रमोद-सुकांत ने पुरुष युगल स्पर्धा में हासिल किया स्वर्ण, भारत की झोली में आए कुल 17 पदक
X
By

Pratyaksha Asthana

Updated: 24 May 2023 7:48 AM GMT

थाईलैंड में आयोजित पैरा बैडमिंटन अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में भारतीय युगल जोड़ी प्रमोद भगत और सुकांत कदम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया हैं। भारतीय जोड़ी ने पुरुष युगल स्पर्धा में इंडोनेशिया के द्वियोको द्वियोको और फ्रेडी सेतियावान को लगातार गेमों में 21-18, 21-13 से हराते अपनी जीत दर्ज की।

इससे पहले पुरुष एकल स्पर्धा में दोनों खिलाड़ियों को फाइनल में मिली हार के बाद रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा था। प्रमोद को इंग्लैंड के डेनियल बेथेल ने 21-13, 21-19 से हराया जबकि कदम फ्रांस के लुकास माजूर से 2-21, 17-21 से हार गए।

पुरुष युगल जोड़ी के अलावा रुत्विक रघुपति और मानसी जोशी की जोड़ी ने भी एसएल3-एसयू5 मिश्रित युगल स्पर्धा का रजत पदक अपने नाम किया हैं। उन्हें फाइनल में फ्रांस के लुकार माजूर और फाउस्टाइन नोएल से हार झेलनी पड़ी।

वहीं महिला एकल मुकाबले में तीन महिलाएं मनदीप कौर, मनीषा रामदास और नित्या श्री सुमति सिवान ने अपने अपने मुकाबले में स्वर्ण पदक जीता हैं।

इस तरह पूरे टूर्नामेंट में भारत की झोली में कुल 17 पदक आए हैं, जिसमें 4 स्वर्ण, 5 रजत और 8 कांस्य पदक शामिल हैं।

Next Story
Share it