Begin typing your search above and press return to search.

पैरा खेल

राष्ट्रमंडल खेलों में पदक हासिल करने वाले भारतीय पैरा खिलाड़ी पर डोपिंग का खतरा, नमूने में मिले प्रतिबंधित पदार्थ के अंश

भारतीय पैरा खिलाड़ी के यूरीन के नमूने में वाडा द्वारा प्रतिबंधित मोरफिन के अंश पाये गए हैं, जिस वजह से खिलाड़ी पर डोपिंग का खतरा मंडरा रहा हैं

राष्ट्रमंडल खेलों में पदक हासिल करने वाले भारतीय पैरा खिलाड़ी पर डोपिंग का खतरा, नमूने में मिले प्रतिबंधित पदार्थ के अंश
X
By

Pratyaksha Asthana

Updated: 7 Sep 2022 12:13 PM GMT

राष्ट्रमंडल खेलों में पदक हासिल करने वाले भारत के एक पैरा खिलाड़ी पर डोपिंग टेस्ट में फेल होने की आशंका की जा रही हैं। पैरा खिलाड़ी के यूरीन के नमूने में वाडा द्वारा प्रतिबंधित मोरफिन के अंश पाये गए हैं, जिस वजह से खिलाड़ी पर डोपिंग का खतरा मंडरा रहा हैं। खिलाड़ी के नाम को गोपनीय रखा गया हैं।

भारतीय पैरालम्पिक समिति ने बताया कि राष्ट्रमंडल आयोजकों ने इसे डोप उल्लंघन नहीं करा है क्योंकि अंतिम फैसला अभी आया नहीं है ।

पीसीआई के एक अधिकारी ने बताया, ''हम इसे डोप उल्लंघन नहीं कह सकते क्योंकि राष्ट्रमंडल खेल आयोजकों ने नहीं कहा है, अभी जांच चल रही है। उन्होंने कुछ सवाल पूछे और हमने जवाब दे दिये, देखते हैं कि क्या फैसला आता है।''

उन्होंने कहा, ''पैरा खिलाड़ी ने एक पेनकिलर ली थी और डोप नमूने देने से पहले फॉर्म में इसका उल्लेख किया था। हो सकता है कि मोरफिन उसी दवा के जरिये शरीर में प्रवेश कर गई हो, हमें सकारात्मक नतीजे की उम्मीद है।''

बता दें हाल ही में हुए राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय पैरा एथलीटों ने दो स्वर्ण और एक रजत पदक जीता था।

Next Story
Share it