Begin typing your search above and press return to search.

पैरा खेल

Commonwealth Games 2022: सातवें दिन के अंत में भारत को मिला एक और स्वर्ण पदक, सुधीर ने पैरा पावरलिफ्टिंग में जीता गोल्ड

भारतीय समय के अनुसार, देर रात हुए मैच में सुधीर ने भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता

Commonwealth Games 2022: सातवें दिन के अंत में भारत को मिला एक और स्वर्ण पदक, सुधीर ने पैरा पावरलिफ्टिंग में जीता गोल्ड
X
By

Sakshi Gupta

Updated: 5 Aug 2022 8:06 AM GMT

सुधीर ने राष्ट्रमंडल खेलों में पैरा-स्पोर्ट्स में भारत का खाता खोल दिया है। इसी के साथ सुधीर भारत के लिए पैरा-पावर लिफ्टिंग में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले एथलीट बन गए हैं।

भारतीय समय के अनुसार, देर रात हुए मैच में सुधीर ने भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता। इसी के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में पदकों की संख्या 20 हो गई है। जिसमें 6 स्वर्ण, 7 रजत और 7 कांस्य पदक शामिल हैं।

सुधीर ने पहले प्रयास में 208 किलो वजन उठाया। इसके बाद 212 किलो वजन उठाकर स्वर्ण पदक सुनिश्चित किया। हालांकि तीसरे प्रयास में सुधीर 217 किलो वजन नहीं उठा पाए। लेकिन, वह पहले ही स्वर्ण पदक भारत के नाम कर चुके थे। इसी के साथ उन्होंने 134.5 अंकों के साथ इस प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीत लिया।

आपको बता दें पैरा-पावर लिफ्टिंग दिव्यांग एथलीट्स के लिए खेले जाने वाला खेल है। इसमें एथलीट के भार उठाने पर, शरीर के वजन और उसकी तकनीक के अनुसार अंक मिलते हैं। जहाँ सुधीर 134.5 अंकों के साथ पहले स्थान पर रहे। वहीं, इस प्रतिस्पर्धा में नाइजीरिया के इकेचुकू क्रिस्टियन ओबेचुकू 133.6 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। जबकि स्कॉटलैंड के मिकी यूल ने 130.9 अंकों के साथ तीसरा पायदान प्राप्त किया।

पैरा-पावरलिफ्टिंग में सुधीर से पहले 2014 के राष्ट्रमंडल खेलों में सकीना खातून ने कांस्य पदक जीता था। लेकिन पैरा-पावर लिफ्टिंग में भारत के लिए यह पहला स्वर्ण पदक है।

Next Story
Share it