Begin typing your search above and press return to search.

पैरा खेल

हरियाणा के अशोक मलिक ने एशिया-ओशिनिया पैरा पावरलिफ्टिंग चैम्पियनशिप में जीतें दो स्वर्ण

अशोक ने अपने इस शानदार प्रदर्शन की बदौलत एशियाई पैरा खेलों के लिये टिकट हासिल किया

Ashok para powerlifting
X

अशोक मलिक

By

Shivam Mishra

Updated: 18 Jun 2022 8:32 AM GMT

शुक्रवार को पियोंगटाएक में चल रही विश्व पैरा पावरलिफ्टिंग एशिया-ओशिनिया ओपन चैम्पियनशिप 2022 में भारत के अशोक मलिक ने दो स्वर्ण और दो कांस्य पदक जीतकर स्थगित हुए हांगझोउ एशियाई पैरा खेलों के लिये क्वालीफाई कर लिया है। अशोक ने पुरूष अंडर 65 किग्रा में सभी तीन राउंड में 150 किग्रा, 168 किग्रा और 173 किग्रा से कुल 491 किग्रा का वजन उठाकर स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया।

मलिक ने ओपन और एशियाई वर्ग में कुल स्कोर में दो स्वर्ण पदक जीते। वही व्यक्तिगत स्पर्धा में इस खिलाड़ी ने 173 किग्रा के सर्वश्रेष्ठ वजन से कांस्य पदक हासिल किया। वह चीन के यि जोऊ और ईरान आमिर जाफरी अरानगेह से पीछे हो गए।

अशोक ने अपने इस शानदार प्रदर्शन की बदौलत एशियाई पैरा खेलों के लिये टिकट हासिल किया जिसको साल 2023 तक स्थगित कर दिया गया है। वही 2024 में पेरिस में खेले जाने वाले पैरालंपिक के लिये भी अशोक कट हासिल कर सकते हैं।

खिलाड़ी ने भारतीय पैरालंपिक समिति से कहा, ''यह मेरे लिये गौरव का क्षण है। मैंने पदकों के लिये कड़ी मेहनत की है। '' आगे उन्होंने कहा, ''मेरा अगला लक्ष्य एशियाई पैरा खेल हैं।''

Next Story
Share it