Begin typing your search above and press return to search.

पैरा खेल

नेशनल पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अमित सरोहा ने हासिल किया स्वर्ण पदक

अमित के अलावा एकता भ्याण ने भी इसी प्रतियोगिता में 16 मीटर क्लब थ्रो करते हुए स्वर्ण पदक जीता है।

नेशनल पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अमित सरोहा ने हासिल किया स्वर्ण पदक
X
By

Pratyaksha Asthana

Published: 20 Aug 2022 8:03 AM GMT

बैंगलोर में चल रहीं चौथी भारतीय ओपन नेशनल पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पैरालिंपियन अमित सरोहा ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया हैं। अमित ने 30.82 मीटर क्लब थ्रो करते हुए यह स्वर्ण जीता हैं। इसके साथ ही अमित ने अगले साल होने वाले एशियाई खेल और विश्व चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई कर लिया हैं।

इससे पहले अमित ने वर्ष 2017 में लंदन में आयोजित हुई विश्व चैंपियनशिप में 30.27 मीटर थ्रो लगाकर रजत पदक जीता था।

पदक जीतने के बाद अमित सरोहा ने कहा कि टोक्यो पैरालिंपिक के बाद एक साल से वे साई सोनीपत में कड़ा अभ्यास कर रहे थे। इस बड़ी प्रतियोगिता में अपने करियर का सबसे श्रेष्ठ प्रदर्शन करना उनके लिए काफी सुखद एहसास रहा। उन्होंने कहा कि हर प्रतिभागी को उसका अच्छा प्रदर्शन भविष्य में बड़ी उपलब्धि हासिल करने को प्रेरित करता है।

अमित के अलावा एकता भ्याण ने भी इसी प्रतियोगिता में 16 मीटर क्लब थ्रो करते हुए गोल्ड मेडल जीता है। हिसार की रहने वाली एकता अमित सरोहा के निर्देशन में अभ्यास करती हैं।

Next Story
Share it