Begin typing your search above and press return to search.

अन्य

राष्ट्रीय खेलों में पहली बार शामिल होंगे योगासन और मलखंब

27 सितंबर से होगा खेलों का आगाज़

Mallakhamb
X

मलखंब

By

Pratyaksha Asthana

Updated: 20 July 2022 5:18 PM GMT

खेलो इंडिया युथ गेम्स में सफल होने के बाद अब योगासन और मलखंब को राष्ट्रीय खेलों में भी पहली बार शामिल किया जाएगा।

भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि 27 सितंबर से 10 अक्टूबर के बीच होने वाले 36वें राष्ट्रीय खेलों में भारतीय खेल योगासन और मलखंब को भी शामिल किया जा रहा हैं। इस प्रतियोगिता में 36 खेल शामिल है, जो गांधीनगर, अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा, राजकोट और भावनगर में आयोजित होंगे।

इन दोनों पारंपरिक भारतीय खेलों को मई में पंचकूला में पहली बार खेलो इंडिया युथ गेम्स में शामिल किया गया था।

बता दें, केरल में 2015 में हुए पिछले राष्ट्रीय खेलों में 33 खेलों की स्पर्धाओं का आयोजन किया गया था। इस बार रोलर स्केटिंग, सॉफ्टबॉल और सॉफ्ट टेनिस को खेलों में शामिल किया गया है जबकि बीच हैंडबॉल, बीच वॉलीबॉल और नौकायन को बाहर कर दिया गया है।

आईओए के महानिदेशक राजीव मेहता ने आयोजन के बारे में बताते हुए कहा,"यह अब तक के सर्वश्रेष्ठ खेल होने वाले हैं। गुजरात सरकार राज्य के ओलंपिक संघ और अन्य अधिकारियों के साथ मिलकर पहले ही दिन रात काम कर रही है ताकि यह खेल दर्शकों को मनोरंजन देने के साथ-साथ गुजरात की क्षमता, बुनियादी ढांचा, संस्कृति और परंपरा का प्रतिनिधित्व भी करें।"

उन्होंने कहा,"आईओए तकनीकी मामलों में समन्वयन सुनिश्चित करने के साथ-साथ आवश्यकता पडऩे पर अनुभव और विशेषज्ञता साझा करने के लिये हमेशा आयोजकों के साथ खड़ा है।"

Next Story
Share it