Begin typing your search above and press return to search.

अन्य

National Sports Day: पीएम मोदी ने देशवासियों को दी राष्ट्रीय खेल दिवस की बधाई, हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को किया याद

सोमवार को राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री ने देशवासियों को बधाई दी और कहा कि खेलों के लिहाज से हाल के वर्ष बेहतरीन रहे हैं।

National Sports Day: पीएम मोदी ने देशवासियों को दी राष्ट्रीय खेल दिवस की बधाई, हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को किया याद
X
By

Pratyaksha Asthana

Updated: 29 Aug 2022 5:39 PM GMT

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर देश के प्रधानमंत्री समेत कई खिलाड़ियों और बॉलीवुड सितारों ने महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती पर उन्हें याद किया। सोमवार को राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री ने देशवासियों को बधाई दी और कहा कि खेलों के लिहाज से हाल के वर्ष बेहतरीन रहे हैं।

पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, "राष्ट्रीय खेल दिवस पर बधाई और मेजर ध्यानचंद को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि, हाल के वर्ष खेलों के लिए बहुत शानदार रहे हैं यह सिलसिला आगे भी जारी रहे। मेरी कामना है कि देशभर में खेलों की लोकप्रियता यूं ही बढ़ती रहे।"

इसके अलावा मोदी ने सोशल मीडिया हैंडल से विभिन्न खेलों के स्टार्स का एक वीडियो भी शेयर किया गया।

प्रधानमंत्री के अलावा भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर ऋषभ पंत और राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक हासिल करने वाले लक्ष्य सेन ने भी देशवासियों को राष्ट्रीय खेल दिवस की बधाई दी है।

भारत के स्टार शटलर लक्ष्य सेन ने ट्वीट किया, "मेरा खेल मुझमें सर्वश्रेष्ठ लाता है, राष्ट्रीय खेल दिवस की शुभकामनाएं।जापान ओपन के लिए तैयार हूं, बुधवार को अपना पहला राउंड खेलूंगा।"

वहीं भारतीय महिला टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज ने लिखा, "राष्ट्रीय खेल दिवस स्वर्गीय मेजर ध्यानचंद की विरासत की याद दिलाता है, जिन्होंने दुनिया को हॉकी के क्षेत्र में भारत की ताकत से रूबरू कराया। आज, हम कई अलग-अलग खेलों में जबरदस्त प्रगति कर रहे हैं और हम उत्कृष्टता जारी रखेंगे, राष्ट्रीय खेल दिवस की शुभकामनाएं।"

गौरतलब है कि भारत के दिग्गज खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद को एक बेहतरीन हॉकी खिलाड़ी के रूप में जाना जाता है इसलिए उन्हें "हॉकी का जादूगर" भी कहा जाता है। हॉकी के जादूगर के नाम से जाने जाने वाले ध्यानचंद का जन्म 29 अगस्त 1905 को हुआ था। ऐसे महान खिलाड़ी को हर साल याद करने के लिए सरकार ने 2012 से इनके जन्मतिथि पर राष्ट्रीय खेल दिवस मनाने की घोषणा की थी।

Next Story
Share it