Begin typing your search above and press return to search.

एथलेटिक्स

राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर भारतीय स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा ने लोगों से की ख़ास अपील, स्वस्थ रहने की दी सलाह

सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर के साथ लोगों को संदेश देते हुए नीरज ने कहा कि भारत को एक महान खेल राष्ट्र बनाने के लिए काम करना है।

राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर भारतीय स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा ने लोगों से की ख़ास अपील, स्वस्थ रहने की दी सलाह
X
By

Pratyaksha Asthana

Updated: 29 Aug 2022 5:24 PM GMT

राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर पीएम मोदी समेत कई खेल जगत के लोगों ने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को याद किया और खेल दिवस की बधाई दी। इसी कड़ी में भारत के स्टार एथलीट और टोक्यो ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने भी भारतीय लोगों को बधाई देते हुए एक खास अपील की हैं।

सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर के साथ लोगों को संदेश देते हुए नीरज ने कहा कि भारत को एक महान खेल राष्ट्र बनाने के लिए काम करना है।

नीरज ने ट्वीट कर लिखा, "'राष्ट्रीय खेल दिवस पर मैं हर एक भारतीय से यह अपील करना चाहता हूं कि एक खेल जरूर खेलें, एक्टिव और स्वस्थ रहिए। आइए, भारत को एक महान खेल राष्ट्र बनाते हैं।"

नीरज की इस अपील को लोगों ने जमकर समर्थन दिया, साथ ही उनकी पोस्ट को बड़ी संख्या में लाइक और रिट्विट भी किया।

बता दें हाल ही में हुई डायमंड लीग में नीरज ने शीर्ष स्थान हासिल किया था। उन्होंने 89.08 मीटर दूर भाला फेंककर लुसाने चरण जीता। ऐसा करने वाले वह पहले भारतीय हैं। इसके अलावा उन्होंने हंगरी के बुडापेस्ट में 2023 में होने वाले विश्व चैंपियनशिप के लिए भी क्वालिफाई कर लिया।

Next Story
Share it