Begin typing your search above and press return to search.

अन्य

भारत ने 11 साल बाद बनाई विश्व कोर्फबॉल चैंपियनशिप में जगह

आईकेएफ विश्व कोर्फबॉल चैंपियनशिप 2023 में ताइपे में 20 से 29 अक्टूबर 2023 तक आयोजित की जाएगी

indian korfball team
X

भारतीय कोर्फबॉल टीम 

By

Bikash Chand Katoch

Published: 4 Dec 2022 2:47 PM GMT

भारतीय कोर्फबॉल टीम ने एशिया-ओशिनिया चैंपियनशिप 2022 में पांचवां स्थान हासिल करके विश्व चैंपियनशिप के लिए 11 साल बाद क्वालीफाई कर लिया है। भारत ने रविवार को आईकेएफ एशिया-ओशिनिया कोर्फबॉल चैंपियनशिप के अपने आखिरी मैच में जापान को 12-10 से हराया।

आईकेएफ विश्व कोर्फबॉल चैंपियनशिप 2023 में ताइपे में 20 से 29 अक्टूबर 2023 तक आयोजित की जाएगी। भारत 2011 के बाद पहली बार अगली विश्व चैंपियनशिप में भाग लेगा।

थाईलैंड में चल रही एशिया-ओशिनिया चैंपियनशिप 2022 में पहले दिन ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 18-8 से हराया, अगले दिन भारत ने जापान को 15-10 से हराया, तीसरे दिन भारत ने मेजबान थाईलैंड को 16-9 से हराया और चौथे दिन भारत ताइपे से 11-36 से हारा और पांचवें दिन भारत ने इंडोनेशिया को 25-08 से हराया।

Next Story
Share it