Begin typing your search above and press return to search.

अन्य

भोपाल में शुरू होगी देश की पहली ब्रेक डांस एकेडमी, 2024 ओलंपिक के मद्देनजर की जा रही तैयारियां

ब्रेक डांस को ओलिम्पिक में शामिल इसलिए किया गया है, क्योंकि यह डांस युवाओं में बहुत लोकप्रिय है

Breakdancing Academy
X

ब्रेक डांस 

By

Amit Rajput

Updated: 3 Jun 2022 11:47 AM GMT

2024 में पेरिस में होने वाले ओलंपिक में पहली बार ब्रेक डांस को एक खेल के रूप में शामिल किया जाएगा। जिसके लिए भारत ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी है। इसी क्रम में जल्द ही मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में देश की पहली ब्रेक डांस एकेडमी खुलने जा रही है। यह एकेडमी खेल एवं युवा कल्याण मध्यप्रदेश शासन द्वारा खोली जाएगी।

विभाग इस एकेडमी के लिए टैलेंट सर्च का भी आयोजन करेगा। टैलेंट सर्च के लिए लोगों से डांस वीडियो मंगवाए गए हैं। विभाग ने सभी जिलों को 4 जून तक वीडियो भेजने के निर्देश दिए हैं।विभाग ने प्रतिभागियों के चयन को लेकर कुछ मापदंड भी तय किए हैं। जिनके तहत प्रतियोगी की उम्र एक जुलाई 2022 तक 12 साल से 20 साल तक होनी चाहिए। प्रतियोगियों को 60 सेकेंड का वीडियो बनाकर भेजना होगा। साथ ही नाम और मोबाइल नंबर की भी जानकारी देनी होगी।

इस एकेडमी को ध्यान में रखते हुए खेल एवं युवा कल्याण मध्यप्रदेश शासन द्वारा सीआरसी हॉस्टल से सटी हुई एक और हॉस्टल बनाया जा रहा है। इसमें हॉकी और वाटर स्पोर्ट्स के अलावा ब्रेकिंग के खिलाड़ी भी रह सकेंगे। एकेडमी और ब्रेक डांस को लेकर खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने ब्रेक डांस एकेडमी को लेकर बैठक की। इसमें उन्होंने कहा कि वर्तमान में मध्यप्रदेश खेलों के क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान बनाए हुए है। प्रदेश में जो एकेडमी संचालित हैं, वे सभी अकादमी ऑफ एक्सीलेंस हैं। सिंधिया ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय ओलिम्पिक कमेटी द्वारा ब्रेक डांस को ओलिम्पिक ब्रेकिंग के नाम से शामिल किया गया है। ब्रेक डांस को ओलिम्पिक में शामिल इसलिए किया गया है, क्योंकि यह डांस युवाओं में बहुत लोकप्रिय है।

Next Story
Share it