Begin typing your search above and press return to search.

अन्य

Commonwealth Games 2022: लॉन बॉल्स में महिला चौकड़ी के ऐतिहासिक स्वर्ण जीतने के बाद, अब पुरुष चौकड़ी ने भी पक्का किया पदक

भारतीय पुरुष चौकड़ी ने अपने सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड की चौकड़ी को 13-12 से हराते हुए फाइनल में अपनी जगह बनाई हैं।

Commonwealth Games 2022: लॉन बॉल्स में महिला चौकड़ी के ऐतिहासिक स्वर्ण जीतने के बाद, अब पुरुष चौकड़ी ने भी पक्का किया पदक
X
By

Pratyaksha Asthana

Updated: 5 Aug 2022 7:24 PM GMT

राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय महिला चौकड़ी के द्वारा लॉन बॉल्स में ऐतिहासिक स्वर्ण जीतने के बाद अब लॉन बॉल्स में भारत का एक और पदक पक्का हो गया हैं। खेलों के आठवें दिन खेले गए लॉन बॉल्स के मुकाबले में भारत के पुरुष चौकड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में अपनी जगह बना ली हैं।

भारत की लवली चौबे, पिंकी, नयनमोनी और रूपा रानी की महिला चौकड़ी के इतिहास रचने के बाद अब भारत के सुनील बहादुर, नवनीत सिंह, चंदन कुमार और दिनेश कुमार की पुरुष चौकड़ी ने अपने सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड की चौकड़ी को 13-12 के करीबी मुकाबले में हराते हुए फाइनल में अपनी जगह बनाई हैं, और भारत का एक और पदक पक्का कर दिया हैं।

बता दे भारत की झोली में अब तक कुल 26 पदक आ चुके हैं, जिसमें 9 स्वर्ण, 8 रजत और 9 कांस्य पदक शामिल हैं।

Next Story
Share it