Begin typing your search above and press return to search.

अन्य

मोगा में 18 वर्षीय बास्केटबॉल खिलाड़ी से बलात्कार की कोशिश, विरोध करने पर स्टेडियम की छत से फेंका नीचे

दुष्कर्म का विरोध करने पर दुष्कर्मियों ने खिलाड़ी को छत से नीचे फेंक दिया गया। जिसके चलते युवती के शरीर के कई अंगों में ‘फ्रैक्चर’ आ गया हैं।

मोगा में 18 वर्षीय बास्केटबॉल खिलाड़ी से बलात्कार की कोशिश, विरोध करने पर स्टेडियम की छत से फेंका नीचे
X
By

Pratyaksha Asthana

Published: 19 Aug 2022 7:40 AM GMT

पंजाब के मोगा में 18 साल की बास्केटबॉल खिलाड़ी के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने की कोशिश का मामला सामने आया हैं। दुष्कर्म का विरोध करने पर दुष्कर्मियों ने महिला खिलाड़ी को छत से नीचे फेंक दिया गया। जिसके चलते युवती के शरीर के कई अंगों में 'फ्रैक्चर' आ गया हैं।

पीड़िता का इलाज कर रहे डॉक्टरों का कहना है कि बास्केटबॉल खिलाड़ी के दोनों पांव और जबड़ों में फ्रैक्चर हैं। उसकी दो बार सर्जरी हुई है, लेकिन वह पूरी तरह होश में नहीं आ सकी है और बोल भी नहीं पा रही है।

पुलिस के मुताबिक,घटना 12 अगस्त को हुई थी जिसके बाद से तीनों आरोपी फरार हैं।

पीड़िता के पिता के द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, उनकी बेटी प्रैक्टिस करने के लिए मोगा स्थित एक स्टेडियम में गई थी। जतिन कांडा नामक एक आरोपी ने स्टेडियम में खिलाड़ी के साथ बलात्कार करने की कोशिश की।

जब उसने इसका विरोध किया और भागने की कोशिश की, तो कांडा ने उसे कथित रूप से करीब 25 फुट की ऊंचाई से धक्का दे दिया जिसके बाद उसे (खिलाड़ी को) शरीर के कई अंगों में गंभीर चोटें आईं।

पीड़िता के पिता का आरोप है कि पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज करने में देरी की। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी बुरी तरह घायल है और बोलने की स्थिति में नहीं है। इसके बावजूद पुलिस ने हाल ही में उसका बयान दर्ज किया है।

Next Story
Share it