Begin typing your search above and press return to search.

अन्य

इस साल सितंबर में होगा 16वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन, गुजरात राज्य करेगा मेजबानी

खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने गुरुवार को दी जानकारी

national games
X

राष्ट्रीय खेल 

By

Amit Rajput

Updated: 8 July 2022 9:27 AM GMT

राष्ट्रीय खेलों के 16वें सत्र का आयोजन इस साल सितंबर में होने जा रहा है। खेलों की मेजबानी गुजरात राज्य करने वाला है। इन खेलों के आयोजन की तैयारियां अभी से शुरू हो गई है। इन राष्ट्रीय खेलों के आयोजन की पुष्टि गुरूवार को भारतीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने एक कार्यक्रम के दौरान की। उन्होंने कहा कि एशियाई खेलों के स्थगित होने के बाद केन्द्र सरकार ने आईओए से राष्ट्र खेलों के आयोजन पर विचार करने के लिए कहा और गुजरात इसकी मेजबानी के लिए तैयार हुआ।

खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने गुरुवार को दिल्ली में यहां राष्ट्रमंडल खेलों के किट (पोशाक) अनावरण और खिलाड़ियों के विदाई समारोह के लिये आयोजित कार्यक्रम के मौके पर कहा, ''खेलो इंडिया युवा खेलों और विश्वविद्यालय खेलों की सफलता के बाद हमने इसे आगे बढ़ने का फैसला किया और जमीनी स्तर के अधिक टूर्नामेंटों के आयोजन की योजना की बनायी। इससे भारत में ही खिलाड़ियों को अच्छा अनुभव मिल सकता है।"

उन्होंने आगे कहा, ''2015 के बाद आईओए राष्ट्रीय खेल का आयोजन नहीं कर पाया है क्योंकि इसमें किसी राज्य की भागीदारी होती है। किसी ना किसी परेशानी के कारण यह नहीं हो पा रहा था तो हमने एशियाई खेलों के समय इसे आयोजित करने का अनुरोध किया। आईओए ने इसके लिए हामी भरी और गुजरात मेजबानी के लिए तैयार हुआ। हम गुजरात के शुक्रगुजार है क्योंकि महज दो महीने में इस स्तर के आयोजन की मेजबानी करना आसान नहीं होता।''

वही आपको बता दें कि राष्ट्रीय खेलों के 15वें सत्र का आयोजन 2015 में केरल में हुआ था और इसके 16वें सत्र की मेजबानी गोवा को दी गयी है। लेकिन पहले तैयारियों में कमी के कारण इसका आयोजन टला और फिर कोविड-19 महामारी के कारण इसे स्थगित कर दिया गया। इसका आयोजन कब होगा इस पर अभी कोई स्पष्टता नहीं है। अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेल आयोजनों की मेजबानी के बारे में पूछे जाने पर खेल मंत्री ने कहा कि भारत हर तरह के बड़े खेल आयोजन के लिए तैयार है लेकिन इसके लिए संबंधित खेल संघ को पहल करनी होगी।

Next Story
Share it