Begin typing your search above and press return to search.

अन्य

महिला खिलाड़ियों को समान भुगतान के पक्ष में भारतीय : बीबीसी रिसर्च

महिला खिलाड़ियों को समान भुगतान के पक्ष में भारतीय : बीबीसी रिसर्च
X
By

Press Trust of India

Updated: 19 April 2022 12:40 AM IST

अधिकतर भारतीयों का मानना है कि महिला खिलाड़ियों को भी पुरुष खिलाड़ियों के समान ही भुगतान मिलना चाहिए लेकिन 38 प्रतिशत का कहना है कि जिन खेलों में महिलाएं शामिल होती हैं वे पुरुषों वाले खेलों की तुलना में अधिक मनोरंजक नहीं होते हैं। बीबीसी के एक शोध में यह नतीजा निकला है।

इस शोध में 14 भारतीय राज्यों के 10181 लोगों के जवाब शामिल किये गये हैं जिनमें से तीन चौथाई लोगों का कहना था कि उनके जीवन में खेल महत्वपूर्ण हैं लेकिन केवल 36 प्रतिशत ही किसी तरह के खेल या शारीरिक गतिविधियों में हिस्सा लेते हैं। इसमें इसके साथ ही कहा गया हैकि 42 प्रतिशत पुरुषों ने कहा कि उन्होंने खेलों में हिस्सा लिया है जबकि ऐसी महिलाओं की संख्या केवल 29 प्रतिशत ही है। जो लोग 15 से 24 साल के हैं वे अधिकतर खेल खेलते हैं।

शोध से पता चला है कि जो अविवाहित हैं उनके खेलों में भाग लेने की अधिक संभावना होती है। अविवाहितों में 54 प्रतिशत खेलों में हिस्सा लेते हैं जबकि ऐसे विवाहित या तलाकशुदा लोगों की संख्या 30 फीसदी है। इसमें कहा गया है कि 41 प्रतिशत का मानना है कि महिला खिलाड़ी भी पुरुष खिलाड़ियों के समान ही बेहतर हैं। हालांकि सर्वे में भाग लेने वाले तीसरे भारतीय का लगता है कि महिला खिलाड़ी पुरुष खिलाड़ियों की तुलना में अच्छी नहीं होती है।

Next Story
Share it