Begin typing your search above and press return to search.

हॉकी

पूर्व जूनियर हॉकी खिलाड़ी फुटपाथ पर रहने को मजबूर, खेल मंत्री करेंगे मदद

पूर्व जूनियर हॉकी खिलाड़ी फुटपाथ पर रहने को मजबूर, खेल मंत्री करेंगे मदद
X
By

Ankit Pasbola

Updated: 13 April 2022 7:29 PM GMT

पूर्व जूनियर हॉकी खिलाड़ी अमरजीत सिंह फुटपाथ पर रहने को मजबूर है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही उनकी यह तस्वीर सबको यह सोचने पर मजबूर कर देती है कि देश का प्रतिनिधित्व कर चुका खिलाड़ी भी वक्त की करवट के साथ कितना बेबस हो सकता है। आज यह पूर्व खिलाड़ी इस सर्द मौसम में भी सड़क पर रहने को मजबूर है। हालांकि अच्छी बात यह है कि चर्चा में आने के बाद से खेल मंत्री किरेन रिजिजू और महानायक अमिताभ बच्चन इनकी आर्थिक मदद के लिए आगे आये हैं।

अमरजीत सिंह ने अपने कई साल लंदन और जर्मनी में भी बिताए जैन। लेकिन अब यह खिलाड़ी दिल्ली के पहाड़ गंज एरिया में फुटपाथ पर अपना जीवन काटने को मजबूर है। वह एथलेटिक्स में भी भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। जब यह पोस्ट खेल मंत्री किरेन रिजिजू के संज्ञान में आई तो उन्होने प्रतिक्रिया में ट्वीट कर लिखा, "मैं सोशल मीडिया के जरिए लगातार यह कहता रहा हूं कि कोई भी जो सचमुच भारत के लिए खेला है और अब दयनीय हालात में जिंदगी जी रहा है तो उन्हें वित्तीय मदद दी जाएगी। अगर इनका पता मिल जाए तो हम जरूरी मदद करेंगे।"

https://twitter.com/KirenRijiju/status/1211458764164997122?s=20

यह भी पढ़ें: बिहार के नेशनल स्तर के तैराक गोपाल यादव सड़क पर चाय बेचने को मजबूर

रिजिजू के इस ट्वीट से पहले बॉलिवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी ट्वीट कर इस पूर्व खिलाड़ी को मदद की पेशकश की। अमिताभ ने इस पोस्ट पर ट्वीट करते हुए लिखा, "क्या यह संभव है कि उनकी यह जानकारी मिल जाए कि उन्हें कहां और कैसे मदद की जा सकती है।"

Next Story
Share it