Begin typing your search above and press return to search.

राष्ट्रीय खेल

National Games 2022 Round Up: तमिलनाडु की पुरुष टीम और तेलंगाना की महिला टीम ने बास्केटबॉल खिताब अपने नाम किये

तमिलनाडु की पुरुष टीम ने पंजाब के खिलाफ 97-89 से जीत हासिल की है

Tamilnadu men Telangana women basketball
X

बास्केटबॉल स्वर्ण पदक विजेता तमिलनाडु की पुरुष टीम और तेलंगाना की महिला टीम

By

Bikash Chand Katoch

Updated: 6 Oct 2022 2:51 PM GMT

गुरुवार को पंडित दीन दयाल उपाध्याय इंडोर स्टेडियम में खेले गए मुकाबलों में दूसरी वरीयता प्राप्त महिला बैडमिंटन खिलाड़ी आकर्षी ने शीर्ष वरीयता वाली मालविका बंसोड़ को हराते हुए महिला एकल का खिताब अपने नाम किया है। बी साई प्रणीत ने मिथुन मंजूनाथ के खिलाफ हुए जोरदार मुकाबले में जीत हासिल करते हुए पुरुष वर्ग का खिताब अपने नाम किया है। तीन सेट तक चले मुकाबले में तेलंगाना के प्रणीत ने कर्नाटक के मिथुन को 21-11, 12-21, 21-16 से हराया। आकर्षी ने बेहद रोमांचक रहे मुकाबले में मालविका को 21-8, 22-20 से हराया। इस मुकाबले से पहले इस साल दोनों की दो बार भिड़ंत हो चुकी थी जिसमें हिसाब 1-1 से बराबर रहा था।

राजकोट में सुरजीत राजबंशी द्वारा एक मीटर स्प्रिंगबोर्ड में जीते गए डाइविंग स्वर्ण की मदद से सर्विसेज के कुल स्वर्ण पदकों की संख्या 41 हो गई है। 26 रजत और 25 कांस्य पदक भी सर्विसेज की झोली में आ चुके हैं कुल 92 पदकों के साथ वे रेस में सबसे आगे चल रहे हैं। हरियाणा 25 स्वर्ण पदकों के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर मौजूद है तो वहीं खबर लिखे जाने तक 24 स्वर्ण पदक हासिल करने के बाद महाराष्ट्र तीसरे स्थान पर है। एन सिक्की रेड्डी और पुलेला गायत्री गोपीचंद ने उम्मीद के मुताबिक महिला युगल का स्वर्ण पदक जीता। इस जीत के साथ ही तेलंगाना ने बैडमिंटन प्रतियोगिता से तीन स्वर्ण पदक हासिल किए हैं।

तेलंगाना की खुशी उस समय और बढ़ गई जब उनकी महिला बास्केटबॉल टीम ने भावनगर में तमिलनाडु को डबल पदक जीतने से रोका। तेलंगाना ने तमिलनाडु के खिलाफ 67-62 से जीत हासिल की। हाफ टाइम तक उनके पास 35-31 से बढ़त मौजूद थी। अपनी 3x3 टीम की स्वर्ण के बाद आते हुए इस जीत का मतलब है कि तेलंगाना की महिला टीम राष्ट्रीय खेल में गोल्डन डबल पूरा करेगी। तमिलनाडु की पुरुष टीम ने पंजाब के खिलाफ 97-89 से जीत हासिल की है। ब्रेक पर उनके पास 46-42 की बढ़त मौजूद थी।

राजकोट के सरदार पटेल स्विमिंग कॉम्प्लेक्स में अनुभवी सुरजीत राजबंशी और एच लंदन सिंह ने सर्विसेज के दो शीर्ष पदक हासिल किए। अपने रूटीन को सही तरीके से उपयोग में लाते हुए राजबंशी ने 275.35 प्वाइंट्स हासिल किए। उन्होंने 254.75 प्वाइंट्स पाने वाले साथी खिलाड़ी लंदन सिंह को पीछे छोड़ा। सर्विसेज की पुरुष डाइविंग टीम के लिए यह लगातार तीसरी 1-2 की जीत है।

23 वर्षीय खिलाड़ी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "मैं आज अच्छा महसूस कर रहा हूं। हाल ही में गुवाहाटी में हुए राष्ट्रीय चैंपियनशिप में मैं अपनी सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में नहीं थी और केवल रजत पदक जीत पाया था। मैं अपने प्रदर्शन को अच्छा करना चाहता था और इसमें सफल रहा।"

सुबह के सत्र की सबसे बड़ी बात आकर्षी कश्यप की मालविका बंसोड़ के खिलाफ जीत रही। छत्तीसगढ़ की खिलाड़ी ने तेजी दिखाई और शानदार स्ट्रोक लगाते हुए मालविका को चकमा दिया। महाराष्ट्र की स्टार खिलाड़ी मालविका ने दूसरे सेट में जोरदार वापसी की थी, लेकिन आकर्षी ने मुकाबला अपने हाथ से निकलने नहीं दिया।

जीत के बाद आकर्षी ने कहा, "यह काफी कठिन था। दो बड़ी रैली हुई थीं और उन्हें एक लकी प्वाइंट भी मिल गया था। नेट कॉर्ड के जरिए मिले प्वाइंट से उन्होंने दूसरे सेट को अतिरिक्त प्वाइंट तक पहुंचाया था। मैंने अपनी धड़कनों पर काबू रखा और अगले दो प्वाइंट जीते।"

30 साल के प्रणीत को मिथुन के खिलाफ कड़ी टक्कर मिली और जीत के बाद उन्होंने कहा, "किसी भी खिलाड़ी के लिए किसी भी तरह का स्वर्ण पदक अच्छा होता है। मैं खुश हूं कि मैंने अपना पहला राष्ट्रीय खेल स्वर्ण पदक जीत लिया है। मैंने देख लिया था कि मिथुन थक रहे हैं और इसी कारण मैंने बढ़त मिलने के बाद सुरक्षित खेलना शुरु कर दिया था।"

अश्विनी पोनप्पा और के साई प्रतीक ने मिश्रित युगल मुकाबले में दिल्ली के रोहन कपूर और कनिका कंवल को 21-16, 21-13 से हराते हुए शानदार शुरुआत की है। पोनप्पा ने अपने 22 वर्षीय साथी खिलाड़ी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा, "उन्होंने एक मजबूत खेल दिखाया। उन्होंने हार्ड हिट लगाए और कोर्ट को अच्छे से कवर किया। मैं अपना पहला राष्ट्रीय खेल स्वर्ण पदक जीतकर काफी खुश हूं।"

परिणाम (फाइनल)

एक्वेटिक्स

डाइविंग

1 मीटर स्प्रिंगबोर्ड: सुरजीत राजबंशी (सर्विसेज) 275.35 अंक, 2: लंदन सिंह (सर्विसेज) 254.75, 3. अनुज शाह (महाराष्ट्र) 227.60 अंक।

वाटर पोलो

पुरुष

केरल ने महाराष्ट्र को 7-6 से हराया, पंजाब ने मणिपुर को 8-7 से हराया।

महिला

कर्नाटक ने मणिपुर को 13-2 से हराया; बंगाल ने केरल को 10-8 से हराया

तीरंदाजी (रिकर्व)

पुरुष

व्यक्तिगत कांस्य पदक प्ले-ऑफ: तरुणदीप रॉय (सर्विसेज) ने गौरव त्र्यंबक लांबे (महाराष्ट्र) को 7-3 से हराया।

टीम कांस्य पदक प्लेऑफ : महाराष्ट्र ने झारखंड को 5-4 से हराया।

महिला

व्यक्तिगत कांस्य पदक प्ले-ऑफ: सिमरनजीत कौर (पंजाब) ने अवनी (हरियाणा) को 6-2 से हराया।

टीम कांस्य पदक प्ले-ऑफ: गुजरात ने असम को 5-4 से हराया।

मिश्रित टीम कांस्य पदक प्ले-ऑफ: झारखंड ने राजस्थान को 5-3 से हराया।

बैडमिंटन

पुरुष

एकल: बी साई प्रणीत (तेलंगाना) ने मिथुन मंजूनाथ (कर्नाटक) को 21-11, 12-21, 21-16 से हराया। कांस्य पदक: एम रघु (कर्नाटक) और आर्यमन टंडन (गुजरात)।

युगल: पीएस रविकृष्ण और उदयकुमार शंकरप्रसाद (केरल) ने हरिहरन अम्सकरुनन और आर रुबन कुमार (तमिलनाडु) को 21-19, 21-9 से हराया। कांस्य पदक: एचवी नितिन और वैभव (कर्नाटक) तथा श्याम प्रसाद और एस सुंजीत (केरल)।

महिला

एकल: आकर्षी कश्यप (छत्तीसगढ़) ने मालविका बंसोड़ को 21-8, 22-20 से हराया। कांस्य पदक: अदिति भट्ट (उत्तराखंड) और तान्या हेमनाथ (उत्तराखंड)।

युगल: एन सिक्की रेड्डी और पुलेला गायत्री गोपीचंद (तेलंगाना) ने शिखा गौतम और के अश्विनी भट (कर्नाटक) को 21-14, 21-11 से हराया। कांस्य पदक: काव्या गुप्ता और खुशी गुप्ता (दिल्ली) तथा महरीन रिजा और आरती सारा सुनील (केरल)।

मिश्रित युगल: के साई प्रतीक और अश्विनी पोनप्पा (कर्नाटक) ने रोहन कपूर और कनिका कंवल (दिल्ली) को 21-15, 21-13 से हराया। कांस्य पदक: हरिहरन अम्सकरुनन और वीआर नराधना (तमिलनाडु) तथा एस सुंजीत और टीआर गौरीकृष्ण (केरल)।

बास्केटबॉल (5x5)पुरुष: तमिलनाडु ने पंजाब को 97-89 से हराया (हाफ-टाइम 46-42)। कांस्य पदक प्ले-ऑफ: सर्विसेज ने कर्नाटक को 94-67 (हाफ-टाइम 40-31) से हराया।

महिला: तेलंगाना ने तमिलनाडु को 67-62 (हाफ-टाइम 35-31) से हराया। कांस्य पदक प्ले-ऑफ: केरल ने मध्य प्रदेश को 75-62 (हाफ-टाइम 33-32) से हराया।

अन्य परिणाम:

फुटबॉल

पुरुष

ग्रुप ए: केरल ने मणिपुर को 3-2 (हाफ-टाइम 0-1) से हराया।

महिला

ग्रुप बी: असम ने महाराष्ट्र को 2-0 (हाफ-टाइम 1-0) से हराया

हॉकी

पुरुष

ग्रुप ए: हरियाणा ने गुजरात को 7-0 से हराया (हाफ-टाइम 3-0)।

Next Story
Share it