Begin typing your search above and press return to search.

राष्ट्रीय खेल

National Games 2022 Round Up: निशानेबाज-रमिता और अर्शदीप ने हरियाणा के स्वर्ण पदकों की संख्या दोहरे अंकों में लाने में मदद की

18 साल की रमिता और 26 साल के अर्शदीप सिंह ने गोल्ड मेडल मैच को एकतरफा बना दिया

Ramita Arshdeep
X

मिश्रित टीम 10 मीटर एयर राइफल स्वर्ण विजेता रमिता और अर्शदीप सिंह 

By

The Bridge Desk

Updated: 2 Oct 2022 10:39 AM GMT

निशानेबाज-रमिता और अर्शदीप सिंह ने शनिवार को यहां एएम एंड आरटीए राइफल क्लब में हुए फाइनल के मिश्रित टीम 10 मीटर एयर राइफल में श्रेया अग्रवाल, ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर से बनी मध्य प्रदेश क टीम को 17-9 से हराकर 36वें राष्ट्रीय खेलों में हरियाणा के स्वर्ण पदकों की संख्या को दोहरे अंकों में पहुंचाने का काम किया। हरियाणा की टीम अंक तालिका में सबसे ऊपर है।

18 साल की रमिता और 26 साल के अर्शदीप सिंह ने गोल्ड मेडल मैच को एकतरफा बना दिया। मध्य प्रदेश की टीम ने हरियाणा से 0.2 अंक आगे क्वालिफिकेशन में शीर्ष पर रहने के बाद करीबी मुकाबले की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। यह निशानेबाजी प्रतियोगिता में हरियाणा का दूसरा स्वर्ण था और इसने राज्य के स्वर्ण पदक को दोहरे आंकड़े को छूने में मदद की।

अभिषेक पाल और पारुल चौधरी ने IIT गांधीनगर में पुरुषों और महिलाओं 5000 मीटर दौड़ जीतकर उत्तर प्रदेश को पदक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंचा दिया। इस बीच, महात्मा मंदिर परिसर में पुरुषों की 67 किग्रा वर्ग के भारोत्तोलन इवेंट में सुभाष लहरे ने सर्विसेज के लिए स्वर्ण पदक जीता।

अभिषेक पाल और पारुल चौधरी दोनों ने 2015 के राष्ट्रीय खेलों में पांचवां स्थान हासिल किया था, लेकिन उन्होंने स्वर्ण पदक इस बार अपनी श्रेष्ठता साबित की। अभिषेक पाल ने 14:07.25 मिनट में जीत हासिल की। अभिषेक ने सर्विसेज के दो रनर, कार्तिक कुमार और सावन बरवाल, साथ ही गत चैंपियन जी लक्ष्मणन को हराया।

पारुल चौधरी इस साल जुलाई में विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के बाद से प्रशिक्षण में अधिक गति का काम नहीं करने के बावजूद अपना पहला राष्ट्रीय खेलों का स्वर्ण पदक जीतने से खुश थीं। वह लीडर्स के करीब रही और एक बेहतरीन शुरुआत की, जिससे दूसरे उन्हें हावी होने से नहीं रो सके। पारुल चौधरी ने 16:34.68 मिनट में जीत हासिल की।

राष्ट्रमंडल खेलों के भारोत्तोलन के स्वर्ण पदक विजेता जेरेमी लालरिनुंगा की अनुपस्थिति में छत्तीसगढ़ के रहने वाले सुभाष लहरे ने कुल 275 किग्रा भार उठाकर स्वर्ण पदक जीता। नीलम राजू (आंध्र प्रदेश) और सुशांत साहू (ओडिशा) ने कुल 270 किग्रा भार उठाया था लेकिन राजू ने अपने हल्के शरीर के कारण रजत जीता।

नीलम राजू ने 153 किग्रा क्लीन एंड जर्क का प्रयास करके सुभाष लहरे को दबाव में लाने की कोशिश की, लेकिन वह अपने लक्ष्य में असफल रहे। इसके बाद उन्हें रजत पदक के लिए आश्वस्त होने के लिए तनावपूर्ण इंतजार करना पड़ा क्योंकि सुशांत साहू ने पोडियम पर अपनी जगह बदलने की कोशिश की। हालांकि, उड़िया भारोत्तोलक 154 किग्रा उठाने के अपने प्रयास को पूरा करने में असमर्थ था औऱ इस तरह नीलम राजू ने राहत की सांस ली।

जेरेमी लालरिननुंगा के बचपन के दोस्त और मिजोरम टीम के साथी जैकब वनलल्टलुआंगा, जिन्होंने पुणे में आर्मी स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट में अपना करियर शुरू किया था, एक अच्छी चुनौती प्रदान कर सकते थे। लेकिन उन्होंने शनिवार को अपने एलमेंट्स पर ध्यान नहीं दिया औऱ स्नैच में 120 किग्रा की केवल एक लीगल लिफ्ट ले सके। क्लीन एंड जर्क में वह तीन नो-लिफ्ट के साथ बाहर हुए।

परिणाम (फाइनल):

एथलेटिक्स -

पुरुषों

5000 मी: 1. अभिषेक पाल (उत्तर प्रदेश) 14:07.25; 2. कार्तिक कुमार (सर्विसेज) 14:08.24; 3. सावन बरवाल (सर्विसेज) 14:10.53।

महिला-

5000 मी: 1. पारुल चौधरी (उत्तर प्रदेश) 16:34.68; 2. सीमा (हिमाचल प्रदेश) 16:36.18; 3. संजीवनी जाधव (महाराष्ट्र) 16:39.97।

शूटिंग -

मिश्रित टीम 10 मीटर एयर राइफल: हरियाणा (अर्शदीप सिंह, रमिता) ने मध्य प्रदेश (श्रेया अग्रवाल, ऐश्वर्या प्रताप सिंह तोमर) को 17-9 से हराया।

कांस्य पदक प्ले-ऑफ: तमिलनाडु (आर नर्मदा नितिन, श्री कार्तिक सबरी राज) ने पंजाब (समीक्षा ढींगरा, अर्जुन बबुता) को 16-12 से और राजस्थान (निशा कंवर, दिव्यांश सिंह पंवार) ने उत्तर प्रदेश (श्रेया सक्सेना, विदित जैन) को 16-8 से हराया।

भारोत्तोलन -

पुरुषों का 67 किग्रा वर्ग: 1. सुभाष लहरे (सर्विसेज) स्नैच 121 किग्रा, क्लीन एंड जर्क 154 किग्रा, कुल 275 किग्रा; 2. के नीलम राजू (आंध्र प्रदेश) 124, 146, 270; 3. सुशांत साहू (ओडिशा) 119, 151, 270.

शुक्रवार के परिणाम:

जिमनास्टिक -

महिला टीम: 1. पश्चिम बंगाल 182.75 अंक; 2. दिल्ली 167.2; 3. महाराष्ट्र 163.6

Next Story
Share it