Begin typing your search above and press return to search.

राष्ट्रीय खेल

राष्ट्रीय खेलों की कबड्डी स्पर्धा में महाराष्ट्र की महिला टीम ने हिमाचल को हराया

गुजरात की महिला टीम को हालांकि बिहार ने आसान से हरा दिया

राष्ट्रीय खेलों की कबड्डी स्पर्धा में महाराष्ट्र की महिला टीम ने हिमाचल को हराया
X
By

Bikash Chand Katoch

Published: 27 Sept 2022 1:07 PM IST

महाराष्ट्र और गुजरात ने सोमवार को यहां 36वें राष्ट्रीय खेलों की महिला और पुरुष कबड्डी स्पर्धाओं में क्रमश: हिमाचल प्रदेश और गोवा को हराकर उलटफेर करते हुए जीत दर्ज की। महाराष्ट्र महिला टीम ने राष्ट्रीय चैंपियन हिमाचल प्रदेश को एका ट्रांसस्टेडिया इंडोर स्टेडियम में बेहद करीबी मुकाबले में 32-31 से हराया जबकि गुजरात पुरुष टीम ने गोवा को 56-27 से शिकस्त दी।

महाराष्ट्र की पुरुष टीम ने तमिलनाडु को 49-25 से जबकि सेना ने चंडीगढ़ को 66-32 से हराया। गुजरात की महिला टीम को हालांकि बिहार ने आसानी से 38-15 से हरा दिया।

इस बीच भावनगर में नेटबॉल की स्पर्धाएं शुरू हुईं जिसमें मेजबान राज्य की पुरुष टीम को पूल ए के शुरुआती मुकाबले में राष्ट्रीय चैंपियन हरियाणा के खिलाफ 47-60 से शिकस्त झेलनी पड़ी।

परिणाम:

पुरुष

ग्रुप ए: महाराष्ट्र ने तमिलनाडु को 49-25 से हराया;

ग्रुप बी: गुजरात ने गोवा को 56-27 से मात दी

महिला:

ग्रुप ए: बिहार ने गुजरात को 38-15 से हराया;

ग्रुप बी: महाराष्ट्र ने हिमाचल प्रदेश को 32-31 से मात दी।

Next Story
Share it