Begin typing your search above and press return to search.

राष्ट्रीय खेल

National Games 2022: राष्ट्रमंडल खेलों में मिली हार के बाद, खुद पर कड़ी मेहनत कर रही है टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा

मनिका इस महीने होने वाली विश्व चैंपियनशिप के लिए रवाना होने से पहले राष्ट्रीय खेलों में मजबूत वापसी के लिया पूरी तैयारी कर रही हैं।

Manika Batra Table Tennis
X

मनिका बत्रा

By

Pratyaksha Asthana

Updated: 21 Sep 2022 10:43 AM GMT

भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा को हाल ही में हुए बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में निराशा हाथ लगी थी। जिसके बाद यह स्टार खिलाड़ी महीने होने वाली विश्व चैंपियनशिप के लिए रवाना होने से पहले राष्ट्रीय खेलों में मजबूत वापसी के लिया पूरी तैयारी कर रही हैं।

2018 में हुए राष्ट्रमंडल खेलों में मनिका से जबरदस्त प्रदर्शन कर सबके मन में स्टार खिलाड़ी की बनाई थी। उन्होंने महिला एकल और टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किया था। इसके अलावा इसी साल एशियाई खेलों में मिश्रित युगल का कांस्य पदक भी जीता था। लेकिन पिछले महीने बर्मिंघम से उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा।

गुजरात में आयोजित राष्ट्रीय खेलों में हिस्सा लेने पहुंची मनिका ने कहा, "निश्चित रूप से जब मैंने राष्ट्रमंडल खेलों में अपने मैच गंवाये तो मैं दुखी और निराश थी लेकिन मैंने हमेशा खुद से कहा है कि दुनिया यहीं खत्म नहीं होती।"

शीर्ष रैंकिंग भारतीय खिलाड़ी ने कहा, ''2018 मेरे लिए शानदार वर्ष था, इस बार मैं राष्ट्रमंडल खेलों से पहले अपना सर्वश्रेष्ठ खेली। मैंने विश्व टूर पर काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अच्छे खिलाड़ियों को हराया।

उन्होंने कहा, ''मुझे कड़ी मेहनत करना जारी रखना होगा और वापसी करनी होगी। मैंने अपनी काफी गलतियों पर काम किया है और मेरे कोच मेरे 'स्पारिंग' जोड़ीदार रहे हैं। हमें अभी काफी बड़े टूर्नामेंट खेलने हैं और अगले साल एशियाई खेल भी हैं।''

आपको बता दें विश्व चैंपियनशिप की शुरुआत 30 सितंबर से होनी है। जिसके लिये टेबल टेनिस खिलाड़ियों को चेंगडू रवाना होगा। और यही कारण है कि राष्ट्रीय खेलों के उद्घाटन समारोह से पहले टेबल टेनिस खिलाड़ियों की यहां पीडीडीयू इंडोर स्टेडियम में स्पर्धायें शुरू हो जाएंगी।

Next Story
Share it