Begin typing your search above and press return to search.

राष्ट्रीय खेल

National Games 2022 Round Up: एमपी के अद्वैत, केरल के साजन ने तीसरा स्वर्ण जीता, जबकि माना ने अपना दूसरा जीता

मध्य प्रदेश के अद्वैत पेज और केरल के साजन प्रकाश ने धमाकेदार प्रदर्शन करके अपना तीसरा स्वर्ण पदक जीतकर सबको चकित कर दिया

swimming national games 2022
X

स्वर्ण पदक विजेता अद्वैत पेज, साजन प्रकाश, श्रीहरि नटराज और माना पटेल 

By

The Bridge Desk

Updated: 7 Oct 2022 9:31 AM GMT

मध्य प्रदेश के अद्वैत पेज और केरल के साजन प्रकाश ने धमाकेदार प्रदर्शन करके अपना तीसरा स्वर्ण पदक जीतकर सबको चकित कर दिया, जबकि माना पटेल ने आज शाम यहां सरदार पटेल एक्वेटिक्स कॉम्प्लेक्स में 36वें राष्ट्रीय खेलों में गुजरात के लिए अपना दूसरा स्वर्ण पदक जीता।

जब वे स्वर्ण पदक की तलाश में जोर-शोर से लगे हुए हैं, तो पश्चिम बंगाल के रिकर्व तीरंदाज अतनु दास ने भी सबका ध्यान आकर्षित किया जब उन्होंने अहमदाबाद के पास संस्कारम स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में गुरचरण बेसरा (सर्विसेज) को 6-4 से हराकर पुरुषों का व्यक्तिगत स्वर्ण जीता। उनकी जश्न की दहाड़ दूर से सुनी जा सकती थी।

गुरुवार को समाचार लिखे जाने तक सिर्फ एक स्वर्ण जीतने के बावजूद सर्विसेज अब तक कुल 95 पदकों के साथ तालिका में शीर्ष पर है, जिसमें 41 स्वर्ण, 28 रजत और 26 कांस्य पदक हैं। हरियाणा ने तीरंदाजी में पांच में से चार स्वर्ण पदक जीते और 29 स्वर्ण के साथ अपने दूसरे स्थान को मजबूत किया। महाराष्ट्र (24) अब तक कुल पदकों के मामले में सर्विसेज के काफी करीब आ गया है। उसके खाते में 93 पदक आ चुके हैं।

अद्वैत पेज की बेहतर एनड्यूरेंस और फिनिशिंग स्पीड ने उन्हें भारत में होने वाली सबसे करीबी रेस में से एक में शानदार तरीके से 800 मीटर फ्री-स्टाइल स्पर्धा का स्वर्ण पदक दिलाया। वह आर्यन नेहरा (गुजरात) और साजन प्रकाश को पीछे हुए थे, लेकिन उन्होंने इन दोनों को अंतिम कुछ मीटर में पीछे छोड़ते हुए दीवार को सबसे पहले चट किया।

बाद में, साजन प्रकाश ने 50 मीटर बटरफ्लाई में दबदबा बनाया और इस स्ट्रोक की तीनों स्पर्धाओं का क्लीन स्वीप पूरा किया। अद्वैत पेज और आर्यन नेहरा द्वारा 16-लैप इवेंट में कड़ी मेहनत करवाने के बाद अगर वह थका हुआ महसूस कर रहे थे, तो उन्होंने यह नहीं दिखाया क्योंकि वह जीत के किनारे पर थे, जिससे यह स्पष्ट हो गया कि उनको बटरफ्लाई इवेंट्स में चुनौती देने वाला कोई नहीं है।

100 मीटर बैकस्ट्रोक फाइनल में जीत के साथ, ओलम्पियन माना पटेल और श्रीहरि नटराज ने अपने-अपने दूसरे व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीते। भव्या सचदेवा (दिल्ली) के शुरुआत से अंत तक के प्रयास ने कर्नाटक की किशोरी हाशिका रामचंद्र को यहां पांच स्पर्धाओं में पहली हार दी।

दूसरी वरीयता प्राप्त आकर्षी कश्यप (छत्तीसगढ़) ने शीर्ष वरीयता प्राप्त मालविका बंसोड़ (महाराष्ट्र) पर हावी होकर सूरत के पीडीडीयू इंडोर स्टेडियम में बैडमिंटन महिला एकल का स्वर्ण पदक जीता। बी साई प्रणीत (तेलंगाना) ने मिथुन मंजूनाथ (कर्नाटक) के साथ एक घंटे के लंबे संघर्ष के बाद पुरुष एकल स्वर्ण जीतकर अपनी शीर्ष वरीयता को सही ठहराया। उन्होंने 21-11, 12-21, 21-16 से फाइनल मुकाबला जीता।

अश्विनी पोनप्पा और के साई प्रतीक ने मिश्रित युगल जोड़ी के रूप में अपनी यात्रा की सही शुरुआत करते हुए रोहन कपूर और कनिका कंवल (दिल्ली) पर 21-16, 21-13 से जीत दर्ज की। अश्विनी पोनप्पा ने अपने 22 वर्षीय जोड़ीदार की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, "उसने एक मजबूत खेल दिखाया। उसने कड़े प्रहार किए और कोर्ट को अच्छी तरह कवर किया। मैं राष्ट्रीय खेलों का अपना पहला स्वर्ण जीतकर बहुत खुश हूं।"

एन सिक्की रेड्डी और पुलेला गायत्री गोपीचंद ने उम्मीद के अनुरूप तेलंगाना के लिए महिला युगल खिताब जीता, जिससे राज्य के लिए बैडमिंटन प्रतियोगिता में तीन स्वर्ण के साथ खुशी का माहौल बना।

तेलंगाना के पास जश्न मनाने के और भी कारण थे जब उनकी महिला बास्केटबॉल टीम ने भावनगर में तमिलनाडु को डबल करने से रोका। तेलंगाना ने एक रोमांचक मुकाबले में हाफ टाइम तक 35-31 से बढ़त बनाने के बाद तमिलनाडु को 67-62 से हराया। 3x3 का स्वर्ण पर कब्जा करने का मतलब था कि तेलंगाना की महिलाएं राष्ट्रीय खेलों में गोल्डन डबल पूरा करेंगी। मजबूत तमिलनाडु पुरुष टीम ने पंजाब को ब्रेक पर 46-42 की बढ़त बनाते हुए 97-89 से हराकर ताज हासिल किया।

सर्विसेज का एकमात्र स्वर्ण आज तब आया, जब उसके अनुभवी गोताखोरों सुरजीत राजबंसी और एच लंदन सिंह ने शीर्ष दो पदक जीते। अपने रुटीन को अच्छे कार्याव्यन्वित करके सुरजीत राजबंसी ने सबसे ज्यादा 275.35 अंक प्राप्त किए और टीम के साथी लंदन सिंह को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने 254.75 अंक प्राप्त किए। पुरुषों की 1 मीटर स्प्रिंगबोर्ड डाइविंग में सर्विसेज के लिए यह लगातार तीसरा 1-2 था।

इस बीच, गांधीनगर में महात्मा मंदिर परिसर में, विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप की कांस्य पदक विजेता जमुना बोरो (असम) ने निर्मल (नागालैंड) पर 5-0 की आसान जीत के साथ महिलाओं के 57 किग्रा भार वर्ग में अपने अभियान की शुरुआत अपने अंदाज में की।

उनकी राज्य की साथी और पूर्व विश्व युवा चैम्पियन अंकुशिता बोरो भी महिला 66 किग्रा में तेलंगाना की निहारिका गोनेला के साथ रैफरी द्वारा अपना मुकाबला रोके जाने के बाद अगले दौर में पहुंच गईं।

परिणाम (फाइनल):

एक्वेटिक्स

गोताखोरी

1 मी स्प्रिंगबोर्ड: सुरजीत राजबंसी (सेना) 275.35 अंक; 2. एच लंदन सिंह (सेना) 254.75; 3. अनुज शाह (महाराष्ट्र) 227.60 अंक।

तैराकी

पुरुष:

800 मीटर फ्रीस्टाइल: 1. अद्वैत पेज (मध्य प्रदेश) 8:12.55 (राष्ट्रीय खेलों का नया रिकॉर्ड, पुराना रिकॉर्ड- 8:15.49, साजन प्रकाश, तिरुवनंतपुरम, 2015); 2. आर्यन नेहरा (गुजरात) 8:12.31; 2. साजन प्रकाश (केरल) 8:12.55.

100 मीटर बैकस्ट्रोक: 1. श्रीहरि नटराज (कनार्टक) 55.80 सेकंड (राष्ट्रीय खेलों का नया रिकॉर्ड, पुराना- 57.62, पीएस मधु, तिरुवनंतपुरम, 2015); 2. वी विनायक (सेना) और एस शिव (कर्नाटक) 58.30। (कोई कांस्य पदक नहीं दिया गया)।

50 मीटर बटरफ्लाई: 1. साजन प्रकाश (केरल) 25.10 सेकेंड; 2. रोहित बेनेडिक्शन (तमिलनाडु) 25.13; 3. हर्ष सरोहा (हरियाणा) 25.23.

महिला:

1500 मीटर फ्रीस्टाइल: 1. भव्य सचदेवा (दिल्ली) 17:54.97; 2. वृत्ति अग्रवाल (तेलंगाना) 17:58.28; 3. हाशिका रामचंद्र (कर्नाटक) 18:14.67।

100 मीटर बैकस्ट्रोक: 1. माना पटेल (गुजरात) 1:04.35 (राष्ट्रीय खेलों का नया रिकॉर्ड, पुराना- 1:05.32, मान पटेल, तिरुवनंतपुरम, 2015); 2. रिद्धिमा वीरेंद्रकुमार (कर्नाटक) 1:05.51; 3. पलक जोशी (महाराष्ट्र) 1:07.18।

50 मीटर बटरफ्लाई: 1. नीना वेंकटेश (कर्नाटक) 28.38 सेकंड (राष्ट्रीय खेलों का नया रिकॉर्ड, पुराना- 28.76, दिव्या सतीजा, राजकोट, 2022); 2. दिव्या सतीजा (हरियाणा) 28.63; 3. तनिषी गुप्ता (कर्नाटक) 28.68.

वाटर पोलो

पुरुष:

केरल ने महाराष्ट्र को 7-6 से हराया; पंजाब ने मणिपुर को 8-7 से हराया।

महिला:

कर्नाटक ने मणिपुर को 13-2 से हराया; बंगाल ने केरल को 10-8 से हराया।

तीरंदाजी (रिकर्व)

पुरुष:

व्यक्तिगत: अतानु दास (पश्चिम बंगाल) ने गुरचरण बेसरा (सेना) को 6-4 से हराया

तीरंदाजी (रिकर्व) पुरुष व्यक्तिगत पदक विजेता

कांस्य पदक प्ले-ऑफ: तरुणदीप राय (सेना) ने गौरव त्रंबक लांबे (महाराष्ट्र) को 7-3 से हराया

टीम: हरियाणा डब्ल्यू.ओ. सेना; कांस्य पदक प्लेऑफ : महाराष्ट्र ने झारखंड को 5-4 से हराया

महिला:

व्यक्तिगतः संगीता (हरियाणा) ने अंशिका कुमारी सिंह को 6-2 से हराया; कांस्य पदक प्ले-ऑफ: सिमरनजीत कौर (पंजाब) ने अवनी (हरियाणा) को 6-2 से हराया।

टीम: हरियाणा ने झारखंड को 5-4 से हराया; ब्रॉन्ज मेडल प्लेऑफ : गुजरात ने असम को 5-4 से हराया

मिश्रित टीम: हरियाणा (आकाश और भजन कौर) ने महारश्यारा (गौरव लांबे और चारुता कमलापुर) को 5-4 से हराया, कांस्य पदक प्ले-ऑफ: झारखंड (जयंता तालुकर और कोमलिका बारी) ने राजस्थान को 5-3 से हराया।

बैडमिंटन

पुरुष:

एकल: बी साई प्रणीत (तेलंगाना) ने मिथुन मंजूनाथ (कर्नाटक) को 21-11, 12-21, 21-16 से हराया; कांस्य पदक: एम रघु (कर्नाटक) और आर्यमन टंडन (गुजरात)।

युगल: पीएस रविकृष्ण और उदयकिमार शंकरप्रसाद (केरल) ने हरिहरन अम्सकरुनन और आर रुबन कुमार (तमिलनाडु) को 21-19, 21-9 से हराया; कांस्य पदक: एचवी नितिन और वैभव (कर्नाटक) और श्याम प्रसाद और एस सुंजीत (केरल)

महिला:

एकलः आकर्षी कश्यप (छत्तीसगढ़) ने मालविका बंसोड़ को 21-8, 22-20 से हराया; कांस्य पदक: अदिति भट्ट (उत्तराखंड) और तान्या हेमनाथ (उत्तराखंड)।

युगल: एन सिक्की रेड्डी और पुलेला गायत्री गोपीचंद (तेलंगाना) ने शिखा गौतम और के अश्विनी भट (कर्नाटक) को 21-14 से हराया; 21-11. कांस्य पदक: काव्या गुप्ता और खुशी गुप्ता (दिल्ली) और महरीन रिजा और आरती सारा सुनील (केरल)।

मिश्रित युगल: के साई प्रतीक और अश्विनी पोनप्पा (कर्नाटक) ने रोहन कपूर और कनिका कंवल (दिल्ली) को 21-15, 21-13 से हराया। कांस्य पदक: हरिहरन अम्सकरुनन और वीआर नरधना (तमिलनाडु) और एस सुंजीत और टीआर गौरीकृष्ण (केरल)।

बास्केटबॉल (5x5)

पुरुष: तमिलनाडु ने पंजाब को 97-89 से हराया (हाफ-टाइम 46-42); कांस्य पदक प्ले-ऑफ: सेना ने कर्नाटक को 94-67 (40-31) से हराया।

महिला: तेलंगाना ने तमिलनाडु को 67-62 (35-31) से हराया; कांस्य पदक प्ले-ऑफ: केरल ने मध्य प्रदेश को 75-62 (33-32) से हराया।

अन्य परिणाम:

फ़ुटबॉल

पुरुष:

ग्रुप ए: केरल ने मणिपुर को 3-2 से हराया (हाफ-टाइम 0-1); सर्विसेज ने ओडिशा को 3-0 (1-0) से हराया।

महिला:

ग्रुप बी: असम ने महाराष्ट्र को 2-0 (1-0) से हराया; ओडिशा ने गुजरात को 11-0 (7-0) से हराया।

गोल्फ़

पुरुष (पहला दौर): रोहन ढोले पाटिल (महाराष्ट्र) 67; अभिनव लोहान (हरियाणा) और करणदीप कोचर (चंडीगढ़) 68; ईशान चौहान (महाराष्ट्र) 71; अर्न्जू भाटी (महाराष्ट्र), आर्यन रूप आनंद (कर्नाटक) और वरुण परमार (हरियाणा) 72.

महिला (पहला दौर): अवनि प्रशांत (कर्नाटक) 71; अमनदीप कौर (पंजाब) 72; दुर्गा नित्तूर (कर्नाटक), गौरिका बिश्नोई (हरियाणा), नेहा त्रिपाठी (हरियाणा), कृति चौहान (राजस्थान) 73; निशान हेमेश पटेल (महाराष्ट्र) 74; पुनीत कौर बाजवा (पंजाब), हीना कांग (हरियाणा), कीर्तना राजीव (कर्नाटक), हिताशी बख्शी (दिल्ली) और वाणी कपूर (दिल्ली) 75.

हॉकी

पुरुष:

ग्रुप ए: हरियाणा ने गुजरात को 7-0 से हराया (हाफ-टाइम: 3-0); महाराष्ट्र ने पश्चिम बंगाल को 2-0 (2-0) से हराया।

Next Story
Share it