Begin typing your search above and press return to search.

राष्ट्रीय खेल

National Games 2022 Round Up: मल्लखंभ में स्वर्ण पदक जीतने के साथ पदकों के मामले में हरियाणा से आगे निकला महाराष्ट्र

महाराष्ट्र की रूपाली सुनील गंगावने ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नेशनल गेम्स में मल्लखंभ प्रतियोगिता में अपना दूसरा स्वर्ण पदक जीता है

rupali sunil gangawane
X

रूपाली सुनील गंगावने

By

The Bridge Desk

Updated: 10 Oct 2022 3:18 PM GMT

महाराष्ट्र की रूपाली सुनील गंगावने ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 36वें नेशनल गेम्स में मल्लखंभ प्रतियोगिता में अपना दूसरा स्वर्ण पदक जीता है। मुंबई की एथलीट ने महिलाओं की व्यक्तिगत ऑल-अराउंड खिताब को अपने नाम करते हुए महाराष्ट्र की महिला टीम के स्वर्ण पदकों की संख्या में इजाफा किया है। 23 साल की रूपाली मल्लखंभ की वर्तमान क्वीन हैं। उन्होंने पोल एंड रोप पर 17.80 प्वाइंट हासिल किए और 0.50 प्वाइंट के अंतर से साथी खिलाड़ी जाह्नवी सुरेश जाधव को पछाड़कर स्वर्ण अपने नाम किया।

इसके साथ ही महाराष्ट्र के नाम 32 स्वर्ण हो चुके हैं और उन्होंने सर्वाधिक पदक की रेस में हरियाणा को पछाड़कर दूसरा स्थान हासिल कर लिया है। अजातशत्रु शर्मा, एस अल्बर्ट राज, भूमजीत सिंह और ग्यानजीत अरमबम ने साबरमती रिवर में हुए कैनोइंग और कायाकिंग प्रतियोगिता में के4 स्प्रिंट का स्वर्ण पदक जीतने में सफलता हासिल की है। सर्विसेज ने 52 स्वर्ण पदक के साथ अपनी बढ़त और मजबूत कर ली है। इसके अलावा उन्होंने 33 रजत और 29 कांस्य पदक भी जीते हैं और उनके कुल पदकों की संख्या 114 हो गई है। महाराष्ट्र के पास कुल 122 पदक हो गए हैं जिसमें 32 स्वर्ण शामिल हैं। 31 स्वर्ण पदक जीतने वाली हरियाणा के पास कुल 98 पदक हो गए हैं।

महाराष्ट्र की पुरुष हॉकी टीम को बड़ी निराशा हाथ लगी है। मेजर ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम में उत्तर प्रदेश के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में महाराष्ट्र को फेवरिट माना जा रहा था। तीन गोल से पिछड़ने के बाद महाराष्ट्र की टीम ने शानदार वापसी की थी और मैच को पेनल्टी शूटआउट तक ले गए थे। 22वें मिनट में गोल दागते हुए सुमित ने उत्तर प्रदेश को बढ़त दिलाई थी। दूसरे क्वार्टर के इंजरी टाइम में सुनील यादव ने गोल दागते हुए यूपी की बढ़त को बढ़ाया था। तीसरे क्वार्टर में सात मिनट ही हुआ था कि मनीष यादव ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील करके महाराष्ट्र को बड़ी मुसीबत में डाल दिया था।

महाराष्ट्र ने 40वें और 47वें मिनट में अनिकेत गुरव तो वहीं 55वें मिनट में सैय्यद नियाज रहीम के गोल की मदद से स्कोर बराबर किया था। शूटआउट में पहले चार प्रयास के बाद दोनों टीमें 2-2 से बराबरी पर थीं। राजकुमार पाल और राहुल कुमार राजभर ने गोल दागते हुए उत्तर प्रदेश को 2-0 से आगे किया था। दर्शन गावकर और युवराज वाल्मीकि ने महाराष्ट्र की मैच में वापसी कराई। वेंकटेश केंछे के शॉट को उत्तर प्रदेश के गोलकीपर प्रशांत कुमार ने बचाया तो वहीं ललित कुमार उपाध्याय ने उत्तर प्रदेश के लिए विजयी गोल दागा।

साबरमती पर अनुभवी रजीना किरो का महिलाओं की K1 500 मीटर स्प्रिंट में छत्तीसगढ़ की कौशल नंदिनी ठाकुर और हरियाणा की पूजा के खिलाफ जीत हासिल करते देखना शानदार रहा। तमिलनाडु की राहाश्री मनोगर बाबू ने मध्य प्रदेश की आध्या तिवारी को आसानी से हराते हुए सॉफ्ट टेनिस विमेंस सिंगल्स का स्वर्ण जीता है। सेमीफाइनल में उन्हें घरेलू राज्य की हेतवी चौधरी के खिलाफ 1-4, 2-4, 4-1, 4-1, 1-4, 9-7, 7-0 से जीत हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ी थी।

पुरुषों की व्यक्तिगत ऑल-अराउंड मल्लखंभ स्वर्ण के लिए हुआ मुकाबला काफी रोचक रहा। महाराष्ट्र के अक्षय तरल (मुंबई) और शुभांकर (पुणे) के बीच हुए मुकाबले ने फैंस को अपनी सीट छोड़कर खड़ा होने पर मजबूर किया। दोनों प्रतियोगियों में हार-जीत का अंतर केवल 0.15 प्वाइंट ही रहा।

परिणाम (फाइनल):

कैनोइंग और कयाकिंग

पुरुष-

K4 1000 मीटर स्प्रिंट: 1. अजातशत्रु शर्मा, एस अल्बर्ट राज, भुमजीत सिंह और ज्ञानजीत आरामबाम (सर्विसेज) 1:34.495; 2. विशाल डांगी, अक्षित बरोई, हिमांशु टंडन और रिमसन मैरेम्बम (मध्य प्रदेश) 1:36.422; 3. हर्ष कुमार, महेंद्र सिंह, कुणाल और निंगथौजम निवास सिंह (तेलंगाना) 1:389.168।

महिला-

C2 500 मीटर स्प्रिंट: 1. मेघना प्रदीप और अक्षय सुनील (केरल) 2:16.816; 2. कावेरी दीमार और शिवानी वर्मा (मध्य प्रदेश) 2:16.896; 2. रश्मिता साहू और सचिमा केरकेट्टा (ओडिशा) 2:33.506।

K1 500 मीटर स्प्रिंट: 1. रजनी किरो (अंडमान और निकोबार) 2:08.652; 2. कौशल नंदिनी ठाकुर (छ.ग.) 2:09.186; 3. पूजा (हरियाणा) 2:12.926।

कयाकिंग महिला K1 500 मीटर स्प्रिंट पदक विजेता

K2 500 मीटर स्प्रिंट: 1. फुलमनी ज़ाक्सा और ओइनम बिंद्या देवी (ओडिशा) 2: 07.443; 2. ज्योति और पूजा (हरियाणा) 2:09.446; 3. रजनी किरो और संध्या किस्पोटा (अंडमान और निकोबार) 2:10.806।

K4 500 मीटर स्प्रिंट: 1. अलीना बीजू, श्रीलक्ष्मी जयप्रकाश, ट्रीसा जैकब और जी पार्वती (केरल) 1:56.259; 2. दीपाली, सुहमा वर्मा, दिमिता देवी और स्वाति साहू (मध्य प्रदेश) 1:57.859; 3. फुलमनी ज़ाक्सा, ओइनम बिद्या देवी, पुखरंबम रोजी देवी और श्रुति चौगुले (ओडिशा) 1:58.932।

फ़ुटबॉल:

महिला कांस्य पदक प्ले-ऑफ: तमिलनाडु ने असम को 5-1 से हराया (हाफ-टाइम: 3-1)।

महिला फ़ुटबॉल कांस्य पदक प्ले-ऑफ तमिलनाडु बनाम असम

मल्लखंभ-

पुरुष व्यक्तिगत ऑल-अराउंड (रविवार का परिणाम): 1. अक्षय प्रकाश तारल (महाराष्ट्र) 26.85 अंक; 2. शुभंकर विनय खावले (महाराष्ट्र) 26.70; 3. चंद्रशेखर चौहान (मध्य प्रदेश) 26.35.

महिला टीम: 1. महाराष्ट्र 88.75 अंक; 2, मध्य प्रदेश 83.10; 3. छत्तीसगढ़ 80.10.

महिला व्यक्तिगत ऑल-अराउंड: 1. रूपाली सुनील गंगवने (महाराष्ट्र) 17.80 अंक; 2. जान्हवी सुरेश जाधव (महाराष्ट्र) 17.30; 3. सीधी गुप्ता (मध्य प्रदेश) 17.20.

अन्य परिणाम-

हॉकी-

पुरुष सेमीफाइनल: उत्तर प्रदेश ने पेनल्टी शूट-आउट में महाराष्ट्र को 3-3 (हाफ-टाइम 0-2) 3-2 से हराया।

सॉफ्ट टेनिस-

पुरुष एकल (सेमीफ़ाइनल): जय मीणा (मध्य प्रदेश) ने रोहित धीमान (चंडीगढ़) को 5-3, 4-1, 4-2, 4-1 से हराया; जितेंद्र मेहता (दिल्ली) ने अनिकेत चिराग पटेल (गुजरात) को 4-2, 4-2, 2-4, 4-2, 4-0 से हराया।

महिला एकल (फाइनल): राहश्री मनोहर बाबू (तमिलनाडु) ने आध्या तिवारी (मध्य प्रदेश) को 4-2, 4-2, 4-1, 4-0 से हराया। कांस्य पदक: निकिता बिश्नोई (हरियाणा) और हेतवी चौधरी (गुजरात)।

Next Story
Share it