Begin typing your search above and press return to search.

पर्वतारोहण

भारतीय महिला पर्वतारोही ने दो हफ्तों में फतह की दो चोटियां, अब दुनिया की सबसे ऊंची चोटी को फतह करने की तैयारी

अब वह दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट और ल्होत्से (8,516 मीटर) पर जल्द ही चढ़ाई करने की तैयारी कर रही हैं

Baljeet Kaur Mountaineer
X

बलजीत कौर

By

Amit Rajput

Updated: 13 May 2022 7:06 AM GMT

गुरुवार को हिमाचल प्रदेश की महिला पर्वतारोही बलजीत कौर ने एक अनोखी उपलब्धि हासिल कर ली। उन्होंने दो हफ्तों के भीतर नेपाल की 8,000 मीटर से अधिक ऊंची दो पर्वत चोटियों को फतह करने का नया रिकॉर्ड कायम कर लिया। गुरूवार को उन्होंने सुबह 4:20 बजे माउंट कंचनजंगा (8,586 मीटर) चोटी को फतह किया। इससे पहले, उन्होंने 28 अप्रैल को अन्नपूर्णा-1 (8,091 मीटर) को फतह किया था। इसकी पुष्टि पीक प्रमोशन प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक पासंग शेरपा ने की।

उन्होंने बताया कि बलजीत कौर ने 28 अप्रैल को अन्नपूर्णा-1 (8,091 मीटर) को फतह किया था। शेरपा के अनुसार, इस सीजन में उसने 8,000 मीटर से अधिक ऊंची दूसरी चोटी फतह की थी। शेरपा ने बलजीत की भविष्य की योजनाओं को लेकर कहा कि अब वह दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट और ल्होत्से (8,516 मीटर) पर जल्द ही चढ़ाई करने की तैयारी कर रही हैं। वहीं आपको बता दें कि पिछले हफ्ते, महाराष्ट्र की प्रियंका मोहिते 8,000 मीटर से ऊपर की पांच चोटियों को फतह करने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।

हाल ही में एक महिला पर्वतारोही ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी को फतह किया, इस सीजन में माउंट एवरेस्ट को सफलतापूर्वक फतह करने वाली वह पहली नेपाली महिला डॉक्टर बनीं। इस बीच काठमांडू में गुरुवार की सुबह 'सीवियर अल्टीट्यूड सिकनेस बीमारी से जूझ रहे एक पर्वतारोही की मौत हो गई। काठमांडू में स्थानीय अस्पताल के अधिकारियों के अनुसार, सोमवार को माउंट एवरेस्ट पर कैंप द्वितीय में बीमार पड़ने वाले दीपक महत को मंगलवार सुबह इलाज के लिए काठमांडू ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Next Story
Share it