Begin typing your search above and press return to search.

खेलो इंडिया

मिज़ोरम के स्वदेशी खेल को खेलो इंडिया में दिखाया जाएगा

मिज़ोरम के स्वदेशी खेल को खेलो इंडिया में दिखाया जाएगा
X
By

Anubhav Srivastava

Updated: 13 April 2022 3:54 PM GMT

मिज़ोरम के स्वदेशी या पारंपरिक खेल- इंसुकनावर या रॉड धकेलो खेल को 10 से 22 जनवरी तक गुवाहाटी में होने वाले तीसरे खेलो इंडिया यूथ गेम्स में दिखाया जाएगा। यह इतिहास में पहली बार होगा जब मिज़ोरम के इस मशहूर स्वदेशी खेल को राष्ट्रीय स्तर पर दिखाया जाएगा।

इंसुकनावर प्रसिद्ध मिज़ो स्वदेशी खेलों में से एक है जिसमें रॉड के माध्यम से प्रतिद्वंदी को खेल की सीमा से बाहर धकेला जाता है। इस खेल में, दो खिलाड़ी बांस या लकड़ी के रॉड को पकड़कर एक दूसरे को रिंग से बाहर धकेलने का प्रयास करते हैं। यदि खेल के दौरान कोई खिलाड़ी नीचे गिर जाता है तो वह मैच हार जाता है।

इसके अलावा, यदि खेल के दौरान किसी खिलाड़ी से रॉड ज़मीन के संपर्क में आता है तो उस खिलाड़ी को निगेटिव पॉइंट के साथ दंडित किया जाता है। यह आमतौर पर कुंवारे लोगों के बीच खेला जाता है, जो काफी पहले गाँवों की रक्षा के लिए स्वयं सामने आए थे।

एक अधिकारी ने बताया कि मिज़ोरम राज्य खेल परिषद को 14 जनवरी को इस खेल का प्रदर्शन करने के लिए आमंत्रित किया गया है। उन्होंने कहा कि मिज़ोरम स्वदेशी खेल संघ के दो अधिकारियों के साथ छह खिलाड़ियों को गुवाहाटी भेजा जाएगा ताकि इस खेल को राष्ट्रीय कार्यक्रम में दिखाया जा सके।

राज्य सरकार ने राष्ट्रीय स्तर पर मिज़ो स्वदेशी खेल का प्रदर्शन करने का अवसर मिलने पर खुशी व्यक्त की है। राज्य सरकार राष्ट्रीय खेलों में विभिन्न मिज़ो स्वदेशी खेलों को बढ़ावा देने के लिए बड़े पैमाने पर प्रयास कर रही है।

Next Story
Share it