Begin typing your search above and press return to search.

मैराथन

छह मैराथन पूरा करने वाली उत्तराखंड की पहली महिला बनी रीति सहाय

सहाय को सभी छह मैराथन के सम्मान 'सिक्स स्टार मेडल' से सम्मानित किया गया है।

छह मैराथन पूरा करने वाली उत्तराखंड की पहली महिला बनी रीति सहाय
X
By

Pratyaksha Asthana

Updated: 13 March 2023 10:50 AM GMT

उत्तराखंड के रानीखेत की रहने वाली रीति सहाय ने कमाल कर दिया हैं। रीति सहाय उत्तराखंड की पहली ऐसी महिला बनी है जिन्होंने विश्वभर में 6 प्रमुख मैराथन को पूरा किया हैं।

रीति ने विश्व मैराथन मेजर्स (डब्ल्यूएमएम) - बोस्टन, बर्लिन, न्यूयॉर्क, शिकागो, लंदन को पूरा करने के बाद टोक्यो मैराथन को पूरा किया हैं। जिसके लिए सहाय को सभी छह मैराथन के सम्मान 'सिक्स स्टार मेडल' से सम्मानित किया गया है।

44 वर्षीय सहाय ने 2018 में मैराथन में दौड़ना शुरू किया। सबसे पहले उन्होंने 2018 में बर्लिन मैराथन में हिस्सा लिया और उसके बाद 2019 अप्रैल और नवंबर में बोस्टन मैराथन और न्यूयॉर्क मैराथन को पूरा किया। लेकिन कोरोना महामारी के बाद 2 साल तक वे मैराथन में हिस्सा नहीं ले पाई।

महामारी के बाद 2022 में उन्होंने लंदन में मैराथन में भाग लिया। इसके बाद उन्होंने उसी हफ्ते शिकागो में आयोजित हुई पांचवी मैराथन में हिस्सा लिया और हाल ही में उन्होंने टोक्यो में हुई मैराथन में हिस्सा लेकर 6 मैराथन पूरी कर ली।

Next Story
Share it