Begin typing your search above and press return to search.

मैराथन

प्रयागराज से लखनऊ तक दौड़ीं 10 साल की धाविका काजल

अखिलेश यादव ने एक लाख रुपए देकर किया सम्मानित

प्रयागराज से लखनऊ तक दौड़ीं 10 साल की धाविका काजल
X
By

Sakshi Gupta

Updated: 29 July 2022 10:15 AM GMT

उम्र से छोटी लेकिन काम बड़ों वाले। यही जज़्बा है प्रयागराज की छोटी धाविका काजल बिंद का। 10 साल की बच्ची ने प्रयागराज से लखनऊ तक की दूरी दौड़कर पार की। ऐसा करने से काजल ने सभी का दिल जीत लिया।

वहीं, काजल की तारीफ करने वालों में शुमार हैं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव। काजल अपने पिता नीरज बिंद और कोच रजनीकांत बिंद के साथ जब अखिलेश यादव से मिलने पहुँचीं, तो समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी काजल की प्रतिभा को सराहा और एक लाख रुपए की इनाम राशि देकर उत्साहवर्धन किया।

काजल ने प्रयागराज से अपनी दौड़ 10 अप्रैल को शुरू की और 15 अप्रैल को दौड़ते-दौड़ते वह लखनऊ पहुँची। काजल का सपना है कि वह ओलंपिक मैराथन में हिस्सा ले और देश के लिए स्वर्ण पदक जीत कर लाए।

अखिलेश यादव से मिलने से पहले कक्षा चार में पढ़ने वाली काजल उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी से भी मिल चुकी हैं। तब मुख्यमंत्री जी ने काजल को उपहार देकर सम्मानित किया था। इसके साथ ही काजल को स्पोर्ट्स कॉलेज में दाखिले का आश्वासन भी दिया था।

आपको बता दें कि काजल उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के यमुनापुर स्थित भौसरा नरोत्तम गाँव की रहने वाली हैं।

नन्हीं-सी बच्ची के इतने बड़े अरमान, इस के सपनों को ज़रूर मिलनी चाहिए उड़ान।

Next Story
Share it