Begin typing your search above and press return to search.

मैराथन

ज्योति, अर्जुन प्रधान कोच्चि मैराथन में एलीट महिला और पुरुष वर्ग की चुनौती की करेंगे अगुवाई

इस आयोजन की कुल पुरस्कार राशि 10 लाख रुपये है

ज्योति, अर्जुन प्रधान कोच्चि मैराथन में एलीट महिला और पुरुष वर्ग की चुनौती की करेंगे अगुवाई
X
By

Bikash Chand Katoch

Published: 30 April 2023 2:47 PM GMT

राष्ट्रीय चैंपियन ज्योति गावटे और अर्जुन प्रधान सोमवार को कोच्चि मैराथन 2023 में क्रमश: महिला और पुरुष एलीट वर्ग में चुनौती का नेतृत्व करेंगे। मैराथन की शुरुआत महाराजा कॉलेज ग्राउंड से होगी। मैराथन (42.195 किमी) के अलावा इस दौरान हाफ मैराथन (21.097 किमी), 10 किमी रन और तीन किमी ग्रीन रन की अन्य तीन श्रेणियों में दौड़ का आयोजन होगा।

मैराथन सुबह 4 बजे शुरू होगी और उसके बाद हाफ मैराथन (सुबह 5 बजे), 10 किमी दौड़ (सुबह 6 बजे) और 3 किमी ग्रीन रन (सुबह 7 बजे) होगी। मैराथन में 230 सहित देश भर से 6000 से अधिक धावक भाग लेंगे। मैराथन में भाग लेने के लिए 20 राज्यों के छह हजार ज्यादा धावकों ने पंजीकरण कराया है। कुछ विदेशी धावक भी मैदान में हैं।

नयी दिल्ली मैराथन की विजेता ज्योति (सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दो घंटे 45 मिनट 48 सेकंड) के सामने महिला एलीट वर्ग में अश्विनी जाधव और अर्पिता सैनी की चुनौती होगी। दोनों धावकों का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन हालांकि तीन घंटे से अधिक का है। पुरुषों के एलीट वर्ग में अर्जुन (सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दो घंटा 20 मिनट छह सेकंड) को अनिल कुमार यादव, विपुल कुमार और नीरज कुमार मौर्य जैसे धावकों से कड़ी चुनौती मिलने की संभावना है।

हाफ मैराथन में पुरुषों में अमरजीत सिंह चावला और महिलाओं में लता अलीमचंदानी के प्रदर्शन पर नजरें होगी। चावला दृष्टिबाधित धावक हैं लेकिन उन्होंने 146 हाफ मैराथन और 229 दौड़ में भाग लिया है। लता 60 साल से अधिक की उम्र में विश्व मैराथन मेजर पूरा करने वाली पहली भारतीय महिला है।

इस आयोजन की कुल पुरस्कार राशि 10 लाख रुपये है।

Next Story
Share it